May 30, 2024 8:31 PM
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिये चुनाव प्रचार समाप्त
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिये चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। प्रदेश में आखिरी चरण में 1 जून को 13 लोकसभा सीटों के साथ ही दुद्धी विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सातवें चरण के मतदान को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये कल मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। इसके लिये सातवें चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही पोलिंग...