September 25, 2024 4:29 PM
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज दोपहर बाद तीन बजे तक 46 दशमलव एक-दो प्रतिशत मतदान की खबर है
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज दोपहर बाद तीन बजे तक 46 दशमलव एक-दो प्रतिशत मतदान की खबर है। मतदान केंद्रों पर, वोट डालने के लिए उत्साहित लोगों की लम्बी कतारें देखी गई हैं। मतदान सवेरे सात बजे शुरू हुआ था। इस चरण में छह जिलों की 26 सीटों पर मतदान के लिए तीन हजार, पांच सौ दो मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। ये जिले हैं- जम्मू क्षेत्र के रियासी, राजौरी तथा पुंछ और कश्मीर घाटी के श्रीनगर, बडगाम तथा गंदरबल। लगभग 25 लाख 78 हजार मतदाता दो सौ 39 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य क...