August 14, 2024 10:47 AM

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू 

  निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिये विगत 7 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी इसी दिन ...

August 14, 2024 9:04 AM

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ करेगा बैठक

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर का दौरा किया और वहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान श्री कुमार ने बताया कि आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि कोई भी बाहरी या आंतरिक शक्ति प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को पटरी से नहीं उत...

August 3, 2024 1:00 PM

विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम जम्मू कश्मीर जाएगी

  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्‍पतिवार से केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर होगा। तीन दिन के दौरे में आयोग श्रीनगर में सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात करेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी और केंद्रीय बल समन्वयक के साथ भी बैठक होगी। आयोग जिला निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षकों से भी मुलाकात करेगा।   जम्मू-कश्मीर में हाल के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के ब...

August 2, 2024 12:41 PM

झारखण्ड:विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने दिया राज्य सरकार को आदेश, अधिकारियों का करे तबादला 

 निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले झारखण्ड सरकार से उन अधिकारियों का स्थानांतरण करने का आदेश दिया है, जो गृह राज्‍य में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं या फिर एक ही स्थान पर तीन साल से कार्यरत हैं। निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्‍य सचिव को लिखे गए पत्र में राज्‍य सरकार को इस संबंध में 20 अगस्त तक रिपोर्ट भेजने को कहा है। चुनाव से सीधे तौर पर जुड़े किसी भी अधिकारी को उनके गृह जिले में ही पदस्थ होने पर वर्तमान तैनाती वाले जिले में बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्‍य सरकार को भी यह आश्वासन देन...

July 11, 2024 1:22 PM

झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक

झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक   Jharkhand, Election Commission, झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्‍त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल राज्य के दौरे पर है। निर्वाचन आयोग के दल ने झारखंड मुख्य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। वरिष्‍ठ निर्वाचन उपायुक्त ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी सावधानी बरतने का न...

July 11, 2024 9:27 AM

झारखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रांची पहुंची चुनाव आयोग की टीम

    वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रांची में है। टीम ने कल झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग की टीम आज राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा करेगी। इस वर्ष के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में मतदाता सूची का संशोधन कार्य 25 जून से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। 20 अ...

July 10, 2024 8:35 PM

चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची पहुंची

राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची पहुंची। इस साल के अंत में झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं ।  

July 10, 2024 1:20 PM

झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम रांची पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल

    निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उपायुक्त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यों का दल आज शाम दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचेगा। यह दल झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होना है। निर्वाचन आयोग का दल आज राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। यह दल कल विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा भी करेगा। राज्य में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है जो 25 जून को शुरू हुआ और 24 जुलाई...

July 8, 2024 10:24 PM

निर्वाचन आयोग ने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार को लोगों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने की अनुमति दी

    निर्वाचन आयोग ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने की अनुमति दे दी है। निर्वाचन आयोग ने पार्टी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29-बी और धारा 29-सी के तहत किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा स्वेच्छा से चंदे के रूप में दी जाने वाली राशि को स्वीकार करने के लिए अधिकृत किया है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मिला था।

July 4, 2024 9:25 AM

महाराष्ट्र: आवासीय समितियों में मतदान केन्द्र बनाने का अभियान चलाएगा निर्वाचन आयोग

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने विशेष सारांश संशोधन 2024 की घोषणा की है। इसके अंतर्गत आयोग विशाल आवासीय समितियों में मतदान केन्द्र बनाने पर ध्यान दे रहा है।   चुनाव आयोग मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए सहकारी आवासीय समितियों के अध्य़क्षों और सचिवों को मतदान केंद्र स्तर पर स्वयंसेवक नियुक्त करेगा। इन स्वयंसेवकों को समितियों में रहने वाले मतदान के पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने और वहां से कहीं और जा चुके लोगों या मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का...