June 17, 2024 12:33 PM
देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार
कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने आज सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। दिल्ली की जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में भी लोगों ने एकत्रित होकर ईद मनाई। इस अवसर पर इमामों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाने तथा भाईचारे की भावना से त्योहार मनाने की अपील की। ईद-उल-अजहा का त्योहार हजरत इब्राहिम द्वारा ईश्वर की आज्ञा का पालन करते हुए अपने इकलौते बेटे की बलि देने की इच्छा की...