August 2, 2024 10:11 AM

निविदा आवंटन घोटाले में पंजाब कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी ने किया गिरफ्तार  

प्रवर्तन निदेशालय ने निविदा आवंटन घोटाले में पंजाब कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्‍यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया है। राज्‍य सतर्कता कार्यालय ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। निदेशालय ने जांच के लिए आशु को सम्मन भेजा था। उनसे मंडियों से अनाज के परिवहन संबंधी घोटाले में पूछताछ की गई।     राज्‍य सतर्कता कार्यालय को पता चला कि स्कूटरों के नंबरों वाले वाहनों में अनाज ले जाया गया। आशु का नाम आरोपियों में शामिल किया गया है। उस पर फर्जी बिलों के जरिए दो करोड़ रुपये से अधिक...

July 16, 2024 1:35 PM

राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर ईडी की छापेमारी

  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह छह बजे से धन शोधन मामले में पटना, पुणे और मधुबनी में छापेमारी की जा रही है। निदेशालय के अधिकारी मधुबनी के झांझरपुर में गुलाब यादव के पैतृक निवास सहित विभिन्न जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। गुलाब यादव ने 2015 में झांझरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इस साल लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर वह चुनाव हार गए थे। 

July 12, 2024 1:16 PM

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र को हिरासत में लिया

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी नागेंद्र को हिरासत में लिया है। कांग्रेस के बल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक को कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित घोटाले की जांच के लिए आज सुबह बेंगलुरु में हिरासत में ले लिया गया।    इस घोटाले में 187 करोड़ रुपये की धनराशि अवैध रूप से हस्तांतरित की गई थी। आरोप है कि कुल राशि में से 88 करोड़ 62 लाख रुपये आईटी कंपनियों और हैदराबाद स्थित सहकारी बैंक सहित अन्य के विभिन्न खातों में स्थानां...

June 21, 2024 1:43 PM

दिल्ली: केजरीवाल की जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने की ईडी की याचिका खारिज 

दिल्‍ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। केंद्रीय एजेंसी को केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की अनुमति दी गई। लेकिन, अदालत ने केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने की प्रवर्तन निदेशालय की याचिका खारिज कर दी। दिल्ली की राउज एवेन्यू विशेष अदालत ने केजरीवाल को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी।   प्रवर्तन निदेशालय की ओर स...

June 14, 2024 12:33 PM

ईडी ने आईपीएल मैचों के अनाधिकृत प्रसारण और सट्टेबाजी को लेकर ऑनलाइन ऐप के परिसरों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर आईपीएल मैचों के अनाधिकृत प्रसारण और क्रिकेट तथा लोकसभा चुनावों को लेकर सट्टेबाजी सहित गतिविधियों में शामिल एक ऑनलाइन ऐप के कई परिसरों पर कल छापेमारी की। मुंबई में कुछ लोगों और उनके स्थानों की भी तलाशी ली गई, जिन्होंने प्रचार के लिए टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के माध्यम से अभिनेताओं को दी गई राशि का शोधन करने में मदद की थी।     ईडी के अनुसार, एजेंसी ने करीब आठ करोड़ रुपये की नकदी, बैंक खातों की जानकारी, डीमैट अकाउंट और लग्जरी घड़ियां जब्त की हैं। वहीं, कई अन्...