August 14, 2024 8:23 AM

78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी.

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के पश्‍चात क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9 बजकर 30 मिनट पर इसका क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।  

August 11, 2024 12:50 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिये जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' से सम्मानित किये जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए यह गौरव का क्षण है कि भारत की राष्ट्रपति को तिमोर लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। श्री मोदी ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर लेस्ते के मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान का प्रतीक है।   

July 26, 2024 12:42 PM

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों को दी  श्रद्धांजलि , व्यक्त किया आभार 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति मुर्मू ने 1999 में कारगिल की चोटियों पर भारत माता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को याद किया और सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि उनका बलिदान और वीरता प्रत्येक नागरिक को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करगिल विजय दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक सोशल मीडिया...

July 17, 2024 1:15 PM

कल जारी की जाएगी  पुस्तक “विंग्स टू अवर होप्स – खंड-1”,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष के 75 महत्वपूर्ण भाषणों को किया गया है संकलित 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष के 75 महत्वपूर्ण भाषणों को संकलित करने वाली पुस्तक "विंग्स टू अवर होप्स - खंड-1" कल नई दिल्ली में जारी की जाएगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस ई-बुक का विमोचन करेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित यह पुस्‍तक हिंदी और अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी।

July 11, 2024 11:57 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। ये मैच राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट पर हुआ। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है। इस समय बैडमिंटन में महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। साइना नेहवाल सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के तहत व्याख्य...

July 8, 2024 12:04 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी। राष्‍ट्रपति चार दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। उदयगिरि की गुफाएं ब्राह्मी लिपि में अंकित हाथीगुम्‍फा अभिलेख के लिए प्रसिद्ध है। यह अभिलेख जैन णमोकार मंत्र से आरंभ होता है और इसमें कलिंग सम्राट खारवेला के सैन्‍य अभियानों का उल्‍लेख है। कलिंग ओडिशा का ही प्राचीन नाम है। राष्‍ट्रपति मुर्मु बिभूति‍ कानूनगो कला और शिल्‍प महाविद्यालय तथा उत्‍कल संस्‍कृ‍ति विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। वे भुवनेश्‍वर के निकट ...

June 27, 2024 2:14 PM

विपक्ष ने संसद की संयुक्‍त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की

विपक्ष ने आज संसद की संयुक्त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इस संबोधन में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी सहित वास्तविक मुद्दों की अनदेखी करके सिर्फ सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया गया है। कांग्रेस के अन्य नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस संबोधन में कुछ नया नहीं था। इस संबोधन में नीट की कथित अनियमितताओं का कोई उल्लेख नहीं था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विश्व की पांचवी...

June 27, 2024 2:10 PM

लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्तुत की गई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की प्रति

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन की एक प्रति आज लोकसभा में प्रस्तुत की गई। राष्‍ट्रपति के संबोधन के बाद दोपहर में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर इस प्रति को सदन में प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घोषणा की कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को निचले सदन में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई है। बाद में सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।      राज्यसभा में भी राष्‍ट्रपति के संबोधन की एक प्रति प्रस्तुत की गई। प्रधानमंत्री न...

June 27, 2024 2:00 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए देश भर में ठोस कदम उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा-संबंधित निकायों, उनके कामकाज और परीक्षा प्रक्रिया के सभी पहलुओं में बड़े सुधारों की दिशा में काम कर रही है। राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संसद ने परीक्षाओं में अनुचित साधनों के खिलाफ भी सख...

June 24, 2024 12:12 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।