August 14, 2024 8:45 AM

डीआरडीओ ने अपनी पहली लंबी दूरी तक मार करने वाली ग्‍लाईड बम फलाईट-गौरव का किया सफल परीक्षण

  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन-डीआरडीओ ने वायु सेना के सुखोई-30 मार्क-1 लडाकू विमान द्वारा अपनी पहली लंबी दूरी तक मार करने वाली ग्‍लाईड बम फलाईट-गौरव का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा तट से किया गया। गौरव, हवा में लम्‍बी दूरी तक मार करने वाला एक हजार किलोग्राम श्रेणी का ग्‍लाईड बम है। इसे हैदराबाद के अनुसंधान केंद्र-इमारत द्वारा स्‍वदेशी में निर्मित और विकसित किया गया है। परीक्षण के दौरान ग्‍लाईड बम ने लांग व्‍हीलर द्वीप पर स्थित लक्ष्‍य को सटीकता के साथ भेद दिया...

July 12, 2024 11:09 AM

सशस्त्र बलों और एयरोस्पेस तथा रक्षा क्षेत्रों की आवश्यकताओं के लिए डीआरडीओ ने सात नई परियोजनाएं मंजूर की

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सशस्त्र बलों और एयरोस्पेस तथा रक्षा क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास कोष योजना के अंतर्गत उद्योगों को सात नई परियोजनाएं दी हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन परियोजनाओं की मंजूरी उद्योगों को विकसित करने विशेषकर रक्षा तथा एयरोस्पेस क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा स्‍टार्टअप्‍स में डीआरडीओ के सतत प्रयासों का एक प्रमाण है।      मंजूर की गई परियोजनाओं में विमान के लिए आइस डिटेक्शन सेंसर का विकास, पानी के भीतर...

June 27, 2024 1:14 PM

डीआरडीओ ने मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट भारतीय नौसेना को सौंपा

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कल नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ एक विशिष्‍ट प्रौद्योगिकी है जिसे डीआरडीओ की जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला ने विकसित किया है।   यह रडार एक माइक्रोवेव ढाल बनाता है, और रडार की खोजबीन को कम कर देता है। मध्यम दूरी के चैफ रॉकेट में विशेष प्रकार के रेशों का संयोजन किया गया है। इस रॉकेट को जब अंतरिक्ष में छोड़ा जाता है तो यह दिखाई...