July 8, 2024 12:11 PM

आंध्र प्रदेश: भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज आंध्र प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए राजामहेंद्रवरम पहुंचने के लिए विजयवाड़ा हवाई अड्डे पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने डॉ. एल. मुरुगन का स्वागत किया। बाद में केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से राजामहेंद्रवरम के लिए रवाना हो गए।

June 19, 2024 11:09 AM

प्रधानमंत्री के लगातार तीसरी बार शपथ लेने से साबित होता है कि उनकी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्‍याण के लिए कार्य किया: सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री डॉ. एल. मुरूगन

सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री डॉ. एल. मुरूगन ने कहा है कि प्रधानमंत्री के लगातार तीसरी बार शपथ लेने से यह साबित होता है कि उनकी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्‍याण के लिए कार्य किया है। डॉ. मुरूगन ने कल तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह खुशी की बात है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे पहले किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 17वीं किस्त जारी की गई। उन्‍होंने कहा कि इससे किसानों को अपने खेती के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। ...

June 11, 2024 1:10 PM

डॉ. एल. मुरुगन ने ग्रहण किया सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार

  डॉ. एल. मुरुगन ने आज सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मुरुगन ने कहा कि सरकारी योजनाओं और नीतियों को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संवाद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

June 11, 2024 3:30 PM