August 31, 2024 8:36 PM
केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में बायो ई-3 नीति पत्र जारी किया
केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में बायोटेक्नोलॉजी फॉर इकोनॉमी इन्वायरमेंट एंड इम्पलायमेंट - बायो ई-3 नीति पत्र जारी किया । डॉ सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस नीति से देश में जैव विनिर्माण उद्योग के उच्च प्रदर्शन को गति मिलेगी। उन्होंनें कहा कि इससे खाद्य, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रो पर महत्वपूर्ण प्रभाव पडेगा। श्री सिंह ने इस नीति को लागू करने में सरकारी निजी भागीदारी केन्द्रीय भूमिका में होगी।...