August 13, 2024 9:22 AM

सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर लौटे अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, एलन मस्क को दिया साक्षात्कार

  अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर लौट आए हैं और उन्‍होंने इसके मालिक एलन मस्क को साक्षात्कार दिया है। एलन मस्क ने बताया कि एक बड़े साइबर हमले के कारण साक्षात्कार में कुछ देर हुई। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान उनकी हत्या का जो प्रयास हुआ उससे ईश्वर में उनका विश्वास और बढ़ गया। साक्षात्‍कार में श्री ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी उम्‍मीदवार कमला हैरिस की आलोचना की। उन्‍होंने ने दावा कि...

August 7, 2024 2:11 PM

पाकिस्तानी नागरिक पर लगाया गया पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कई अन्य सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप 

    ईरान से कथित संबंध रखने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक पर पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और कई अन्य सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। अमरीका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कल पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट के खिलाफ आरोपों की घोषणा की। उन्‍होंने बिना नाम लिए संकेत दिया कि आसिफ मर्चेंट के निशाने पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप थे। ब्रुकलिन संघीय अदालत में कल सामने आई एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, ईरान में समय बिताने के बाद, आसिफ मर्चे...

July 18, 2024 12:57 PM

अमरीका: कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन पर राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का दबाव बढ़ा

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोविड-19 संक्रमित होने से उन पर राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का दबाव बढ़ गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभावशाली नेता और कैलिफोर्निया के प्रतिनिधि एडम शिफ ने सार्वजनिक रूप से श्री बाइडन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने के लिए कहा है। एबीसी न्यूज ने बताया है कि सीनेट में बहुमत नेता और कांग्रेस में सबसे वरिष्ठ डेमोक्रेट चक शूमर ने कहा था कि देश और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए बेहतर होगा कि श्री बाइडन उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए अपना चुनाव अभ...

July 16, 2024 9:17 AM

अमरीका: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया

  रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व अ‍मरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। कल रात मिलवॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। 2016 में जीतने और 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह श्री ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव इस वर्ष नवंबर महीने में होने जा रहा है। श्री ट्रंप ने घोषणा की कि ओहियो के सीनेटर जे. डी. वांस उपराष्ट्रपति ...

July 16, 2024 9:11 AM

अमरीका: अदालत ने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आरोपी ठहराने वाले एक मामले को खारिज किया

  फ्लोरिडा के अमरीकी जिला न्यायाधीश ने गोपनीय दस्तावेज का दुरूपयोग करने के लिए पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आरोपी ठहराने वाले एक मामले को खारिज कर दिया है। अदालत ने मामले को यह कहते हुए खारिज किया कि सरकार के मामले को आगे बढ़ाने वाले एक विशेष अधिवक्ता की नियुक्ति असंवैधानिक थी। न्‍यायाधीश एलीन कैनॉन ने कहा कि विशेष अधिवक्‍ता जैक स्मिथ को न तो राष्ट्रपति ट्रंप ने नियुक्त किया था और न ही सीनेट के द्वारा उन्‍होंने पुष्टि की थी कि उनकी नियुक्ति से संविधान का उल्लंघन हुआ है। यह फैसला विस्कॉन्स...

July 15, 2024 1:52 PM

अमरीका: राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प ने किया आह्वान, राजनीतिक विभाजन को दूर करके साथ आएं देशवासी

  अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प ने देशवासियों से राजनीतिक विभाजन को दूर करने और एक साथ आने का आह्वान किया है। श्री ट्रम्प ने कहा कि रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में उनका आगामी भाषण राष्ट्रपति बाईडन की आलोचना के बजाय राष्ट्रीय एकता लाने पर केंद्रित होगा।   उत्तर पूर्वी राज्य पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में श्री ट्रम्प पर गोली चलाने के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने बंदूकधारी हमलावर को मार दिया था। श्री ट्रंप गुरुवार को...

July 2, 2024 10:10 AM

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- पूर्व राष्‍ट्रपति द्वारा लिए गए कुछ फैसलों में अभियोग से दी जा सकती है छूट

अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय ने पहली बार माना है कि देश के पूर्व राष्‍ट्रपति द्वारा कार्यालय में लिए गए कुछ फैसलों में अभियोग से छूट होती है। यह फैसला तब आया है जब अमरीका की शीर्ष अदालत ने संघीय आपराधिक आरोपों से खुद को बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया। इसमें राष्ट्रपति ट्रंप के 2020 के चुनाव में हार को पलटने का प्रयास शामिल था। अदालत में कल तीन के मुकाबले छह न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि निजी क्षमता के उलट पूर्व राष्ट्रपतियों को अपने संवैधानिक अधिकार के अन्तर...