August 24, 2024 12:41 PM

देवघर जिले की एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 25-25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी

देवघर जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए पच्चीस-पच्चीस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। तीनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय और पोक्सो मामलों के लिए गठित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने तीन अभियुक्तों को पोक्सो एक्ट के तहत सजा सुनायी।

May 30, 2024 4:02 PM

लोकसभा चुनाव: देवघर भेजे गए धनबाद के 383 दारोगा और जमादार में से 9 के ड्यूटी से लापता रहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान कराने के लिए देवघर भेजे गए धनबाद के तीन सौ तिरासी दारोगा और जमादार में से नौ के ड्यूटी से लापता रहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सार्जेंट मेजर की रिपोर्ट के आधार पर धनबाद के एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने यह कार्रवाई की है। निलंबित किए गए सभी लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी।

May 10, 2024 5:01 PM

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगित में शामिल हजारीबाग के 48 में से 20 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक हासिल किया है।