June 12, 2024 1:35 PM

दिल्ली में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी को लेकर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। न्‍यायालय ने दिल्‍ली सरकार से पूछा कि टैंकर माफियाओं के विरूद्ध क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ हिमाचल प्रदेश से अधिशेष पानी जारी करने के लिए दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दिल्‍ली के लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।   न्यायालय ने दिल्ली सरकार से पानी के नुकसान के लिए की गई कार्...

June 11, 2024 2:09 PM

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की

  दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सक्सेना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली को आवंटित हिस्से के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि श्री सैनी ने बताया कि चल रही गर्मी के कारण हरियाणा की अपनी बाधाओं के बावजूद ऐसा हो रहा है।