July 3, 2024 12:02 PM

दिल्ली: भाजपा नेताओं ने कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

  दिल्ली भाजपा नेताओं ने एक विशेष समुदाय के बारे में कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कथित तौर पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए श्री गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए यह बयान दिया। हालाँकि, श्री गांधी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी टिप्पणियाँ भारतीय जनता पार्टी के लिए थीं, न कि ...

July 2, 2024 2:00 PM

राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्‍ली सरकार पर दिल्‍ली महिला आयोग को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज दिल्‍ली सरकार पर दिल्‍ली महिला आयोग को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने का आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में सुश्री मालीवाल ने दिल्‍ली सरकार पर उनके कार्यकाल में बेहतर की गई महिला आयोग की व्यवस्था को कथित तौर पर नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने वेतन का भुगतान न करने, बजट में कटौती, कर्मचारियों को हटाने और प्रमुख पदों की रिक्ति के कथित मुद्दों का भी जिक्र किया। सुश्री मालीवाल ने महिला हेल्‍पलाइन नम्‍बर बंद करने पर भी च...

June 30, 2024 1:22 PM

दिल्‍ली एम्स  के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन विभाग और ऑपरेशन कक्ष  सुबह 7.30 बजे से पूरी तरह हुए शुरू 

      अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) दिल्‍ली के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन विभाग और ऑपरेशन कक्ष आज सुबह 7.30 बजे से पूरी तरह शुरू हो गए हैं। एम्स ने सूचित किया था कि शुक्रवार को तेज बारिश के कारण ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था ।    सूचना के अनुसार एयर कंडीशनिंग के काम नहीं करने और दीवारों से पानी रिसने के कारण सभी ऑपरेशन कक्ष बंद पड़े थे। इसके कारण न्यूरो सर्जरी ठप रही और आपातकालीन मरीजों को सफदरजंग या अन्य सरकारी अस्पतालों में भेजा जा रहा था। अब ट्रॉमा सेंटर के सभी ऑपरेशन...

June 28, 2024 11:53 AM

दिल्ली:  तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव की स्थिति 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।   मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में चौबीस घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल अठाईस जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी।   दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले चौबीस घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को का...

June 27, 2024 12:01 PM

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनशन के दौरान सोमवार को उनका शुगर लेवल गिर जाने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा से और अधिक जल की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को वे अनशन पर बैठी थीं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अनशन समाप्त हो गया।    

June 27, 2024 11:40 AM

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह हल्‍की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। राष्‍ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।    

June 27, 2024 10:11 AM

दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। धनशोधन से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। एक संबंधित घटनाक्रम में श्री केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी वह अर्जी वापस ले ली जिसमें उन्होंने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत पर अंतरिम रोक लगाने के दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।

June 26, 2024 12:58 PM

दिल्ली: पुलिस अकादमी में मिनिस्ट्रियल हेड कांस्टेबलों के अब तक के सबसे बड़े बैच की पासिंग आउट परेड की गई आयोजित

दिल्ली में झरोदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में आज मिनिस्ट्रीयल हेड कांस्टेबलों के अब तक के सबसे बड़े बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक परेड में शामिल हुए।   इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि प्रशिक्षण पुलिसिंग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी प्रशिक्षु इसे पूरा कर दिल्ली पुलिस परिवार में शामिल हो गये हैं।   उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली के नागरिकों को सर्वोत्तम सार्वजनिक सेवा देने का वादा किया है और विभाग का मानना है ...

June 25, 2024 2:28 PM

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थगित की

पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में मयूर विहार फेज 1, ओखला, गीता कॉलोनी, वसंत विहार, पटेल नगर, संजय कॉलोनी, महरौली, विकास पुरी, मोती नगर, छतरपुर, संजय कॉलोनी, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, कृष्णा नगर और नरेला शामिल हैं। दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी ने शुगर का स्तर कम होने के बाद लोक नायक अस्पताल में भर्ती होने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज स्थगित कर दी है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते ...

June 25, 2024 1:47 PM

दिल्ली के प्रेम नगर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत

दिल्ली के प्रेम नगर में आज एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर लगी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।