June 24, 2024 2:11 PM

दिल्ली में जल संकट अभी भी बरकरार, आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई भागों में जल संकट अभी भी बरकरार है। इस बीच, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।     दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और ईमरान हुसैन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को एक पत्र लिखकर हरियाणा से 10 करोड़ गैलेन पानी प्रतिदिन की मांग पर हस्तक्षेप करने की अपील की। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के मंत्रियों ने दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के उस दावे को खारिज क...

June 23, 2024 6:06 PM

राजधानी दिल्ली में जल-संकट को लेकर मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी

राजधानी दिल्ली में जल-संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि  हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को लगभग 113 एमजीडी पानी कम दिया जा रहा है, जिस कारण दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जल मंत्री ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार ने हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली को आने वाला पानी बंद कर दिया है।            इस बीच, दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली...

June 19, 2024 1:43 PM

दिल्ली में जल संकट जारी, पानी की कमी से जूझ रहे हैं राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके

दिल्ली में जल संकट लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर से पानी के वितरण केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। अधिकतर जगहों पर टैंकरों के आसपास पानी के लिए लोगों की भीड़ सामान्य बात है। संगम विहार, महरौली, वसंत विहार, ओखला, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, नरेला, रोहिणी, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, मोती नगर, पटेल नगर, छतरपुर, करावल नगर, मुखर्जी नगर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर तथा शाहदरा सहित कई इलाके अब भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं। इसके कारण दिल्‍ली में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन और राजनीत...

June 17, 2024 12:46 PM

दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली में जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्‍य के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के लोकसभा सांसदों और कई भाजपा नेताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली मटके दिखाकर दिल्‍ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पानी की चोरी और कालाबाजारी रोकने में विफल रही है।     इस बीच, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए जल संकट के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार बताया है। पार्...

June 12, 2024 1:22 PM

दिल्ली में पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तैनात किए जाएंगे अधिकारियों के विशेष दल

राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के बीच दिल्ली सरकार ने पानी के टैंकर उपलब्ध कराने और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। इस दल में तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे।   दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ये टीमें जल स्रोतों से लेकर जल उपचार संयंत्रों तक मुख्य जल वितरण नेटवर्क की निगरानी और न...