September 25, 2024 6:37 PM
राजधानी में प्रदूषण के स्तर को काबू करने के लिए एक 21 सूत्रीय शीतकालीन एक्शन प्लान की घोषणा
राजधानी में प्रदूषण के स्तर को काबू करने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंत्री गोपाल राय ने आज एक 21 सूत्रीय शीतकालीन एक्शन प्लान की घोषणा की। दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस वार्ता में श्री राय ने बताया कि शीतकालीन एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में प्रदूषण की निगरानी और उसे रोकने के लिए 6 सदस्यीय स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके अलावा संभावित प्रदूषण क्षेत्रों की निगरानी पहली बार ड्रोन द्वारा की जाएगी। प्रदूषण बढ़ने की आपातकालीन स्थिति में ऑड-ईवन, कृत्रिम वर्षा और वर्क...