September 14, 2024 8:32 PM

दिल्ली पुलिस ने विदेशी नागरिकों को संपत्ति किराए पर देने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं

          दिल्ली पुलिस ने विदेशी नागरिकों को संपत्ति किराए पर देने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने निर्देशों में कहा कि संपत्ति मालिकों को विदेशी नागरिकों को रहने के लिए संपत्ति किराए पर देने और उनके प्रवास कि सूचना आवश्यक रूप से विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय-एफआरआरओ पर उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा निरीक्षण के लिए विदेशी किरायेदारों के आवश्यक विवरण आधारित एक अथिति रजिस्टर बनाने के लिए भी कहा गया है। जिसमें विदेशी नागरिक से सम्बंधित विवरण दर्ज किया ...

September 11, 2024 7:06 PM

दिल्‍ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले दो अंतर्राज्‍यीय तस्‍करों को गिरफ्तार किया है

            दिल्‍ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले दो अंतर्राज्‍यीय तस्‍करों को राजधानी के गोविंदपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। इनके पास से उच्‍च गुणवत्‍ता की पांच सौ ग्राम से अधिक मात्रा में हेरोइन जब्‍त की गई है, जिसकी अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और आपूर्ति में इस्‍तेमाल की जाने वाली एक मोटर साइकिल भी जब्‍त की गई है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी उत्‍तर प्रदेश से मादक पदार्थ लाकर दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में उस...

September 1, 2024 7:06 PM

राजधानी दिल्ली के नूर नगर क्षेत्र में अलम-ए-मुबारक के जुलूस को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने यातायात निर्देशिका जारी की  

          मजलिस-ए-अज़ा के अवसर पर राजधानी के नूर नगर क्षेत्र में अलम-ए-मुबारक के जुलूस को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने आज यातायात निर्देशिका जारी की है। पुलिस ने बताया कि जुलूस के कारण दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सराय जुलेना से जामिया मेट्रो, कालिंदी कुंज से जामिया और भारत नगर से बाटला हाउस तक यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने लोगों को इन मार्गो के बजाए सराय जुलेना ओखला रोड से कालिंदी कुंज तक के रास्‍ते को इस्‍तेमाल करने की सलाह दी है।

August 24, 2024 8:04 PM

दिल्ली पुलिस अकादमी नेब्लॉकचेन तकनीक और क्रिप्टोकरेंसी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया  

   दिल्ली पुलिस अकादमी ने वरिष्ठ अधिकारियों और जांच अधिकारियों के लिए ब्लॉकचेन तकनीक और क्रिप्टोकरेंसी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस आयुक्‍त संजय अरोडा द्वारा किया गया और इसमें पुलिस के विभिन्‍न अधिकारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्‍य प्रतिभागियों को इन उभरती प्रौद्योगिकियों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ज्ञान और कौशल दृष्टिकोण से लैस करना और व्यवहारिक अभ्यास और प्रदर्शनों के माध्यम से बिटकॉइन के आसपास की जटिलताओं को समझाना है।      इस अवसर पर विश...

August 24, 2024 7:18 PM

दिल्‍ली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्‍त की

  दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल स्‍टाफ टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्‍त कर एक अंतरराज्‍यीय अवैध शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में छह हजार पांच सौ पचास अवैध शराब के क्‍वार्टर बरामद किए हैं। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि यह शराब हरियाणा में ब्रिकी के लिए इस्‍तेमाल होने वाली थी। पुलिस की टीम ने अवैध शराब के परिवहन के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे एक टेम्‍पो को भी जब्‍त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम के दो मामलों में शामिल रहा है।

July 29, 2024 8:54 PM

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली पतंग और मांझे की बिक्री से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध मांझे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली पतंग और मांझे की बिक्री से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध मांझे के खिलाफ शहर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध चाइनीज मांझे की 50 चरकी जब्त की गई हैं। पुलिस ने चाइनीज मांझे को लेकर एक परामर्श भी जारी किया है। पुलिस ने अपील की है कि नागरिक चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह लोगों के साथ ही जानवर और पक्षियों के लिए भी जानलेवा है।

July 13, 2024 12:05 PM

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने कीर्ति चक्र से अलंकृत शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस विशेष इकाई द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

July 8, 2024 6:13 PM

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि इनके पास से दो सौ 74 कार्टन शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया। श्री सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शराब की अवैध सप्लाई के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले एक ट्रक को भी जब्त किया है।

June 21, 2024 8:19 PM

सीबीआई ने दिल्‍ली के छावला पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक को एक लाख रूपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

  केन्‍द्रीय अन्‍वेक्षण ब्‍यूरो - सीबीआई ने दिल्‍ली के छावला पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक को एक लाख रूपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दिल्‍ली पुलिस के आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोपी पर शिकायतकर्ता द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि एक मामले में चल रही जांच में उसे गिरफ्तार नही करने के लिए तीन लाख रूपये रिश्‍वत की मांग की गई थी। बाद में आरोपी दो लाख रूपये रिश्‍वत लेने के लिए राजी हो गया। सीबीआई ने इस मामले में जाल बिछाया और आरोपी उपन...