September 26, 2024 7:51 PM

उत्तर रेलवे ने आज स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत नई दिल्ली में स्वच्छता परमो धर्म विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

        उत्तर रेलवे ने आज स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत नई दिल्ली में स्वच्छता परमो धर्म विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आसपास की सफाई रखने, स्वस्थ भोजन और उचित अपशिष्ट निपटान करने पर जोर दिया गया। उत्तर रेलवे के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाना और रेलवे कर्मचारियों और जनता को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के उद्देश्यों के प्रति जोड़ें रखना था।

June 23, 2024 9:07 PM

अम्‍बाला और सहरसा के बीच कल से चलेगी ग्रीष्‍मकालीन विशेष-रेलगाड़ी

यात्रियों की सुविधा के लिए उत्‍तर रेलवे कल से अम्‍बाला और सहरसा के बीच ग्रीष्‍मकालीन विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। यह रेलगाड़ी अम्‍बाला कैंट से शाम के 7 बजकर 45 मिनट पर सहरसा के लिए प्रस्‍थान करेगी, जो बुधवार को सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पहुचेगी। रास्‍ते में यह रेलगाड़ी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, रक्‍सौल, दरभंगा, समस्‍तीपुर और खगड़िया जक्‍शन पर रूकेगी।   यह रेलगाड़ी सिर्फ एक ही फेरा लगाएगी और इसमें शयनयान और सामान्‍य डिब्‍बे होंगे।