August 24, 2024 7:15 PM

दिल्‍ली मेट्रो के तीसरे फेज के कॉरिडोर पर उपलब्‍ध मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव

   दिल्‍ली मेट्रो के तीसरे फेज के कॉरिडोर पर उपलब्‍ध मेट्रो सेवाओं के शुरू होने का समय कल से सुबह 8 बजे से बदलकर सुबह 6 बजे और सुबह 7 बजे कर दिया गया है। दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी के अनुसार दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह और बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) पर चलने वाली मेट्रो सेवाएं प्रातः छह बजे से शुरू हो जाएगीं। वहीं, मजलिस पार्क से शिव विहार, बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम और ढ...

August 19, 2024 10:40 AM

दिल्ली मेट्रो ने रक्षा बंधन के अवसर पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की व्‍यवस्‍था की

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डी.एम.आर.सी. ने रक्षा बंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की व्‍यवस्‍था की है। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को ऑनलाइन क्यू आर टिकट खरीदने के लिए डी.एम.आर.सी. मोमेंटम 2, व्हाट्सएप, पेटीएम, अमेजॉन जैसे मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोलने की व्‍यवस्‍था की गई है।

August 13, 2024 2:14 PM

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

  स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो सुबह चार बजे से चलेगी। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 15-15 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा। इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें स्टेशनों पर सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर निकास के लिए मान्य होगी, जो कार्यक्रम स्थ...

July 14, 2024 1:59 PM

दिल्‍ली मेट्रो 15  जुलाई से 14 अगस्‍त तक 10वां ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आयोजित करेगा

  दिल्‍ली मेट्रो कल से 14 अगस्‍त तक दसवां ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आयोजित करेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया है कि सर्वेक्षण का उद्देश्‍य मेट्रो सेवाओं के अलग-अलग घटकों पर यात्रियों से जानकारी जुटाना है। यात्रियों से प्रश्नावली के माध्‍यम से अलग-अलग विषयों पर विस्तृत प्रतिक्रिया ली जाएगी। इसमें सेवाओं में सुधार संबंधी सुझाव भी शामिल हैं। सर्वेक्षण का हिस्‍सा बनने के इच्‍छुक यात्री डीएमआरसी की अधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com  पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं।