September 18, 2024 7:57 PM
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा के बाद अब सभी सरकारी सुविधाओं का त्याग करेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने आज बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सभी सरकारी सुविधाओं का त्याग करने का फैसला लिया है। एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि श्री केजरीवाल अपने मुख्यमंत्री आवास को कुछ दिनों में छोड़ देंगे। इसके साथ उन्होंने सरकारी सुरक्षा को भी छोड़ने का फैसला किया है। श्री सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि श्री केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा है, परंतु उन...