September 18, 2024 8:24 PM

21 सितम्‍बर को शपथ ले सकती हैं आतिशी

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने मनोनी‍त मुख्‍यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए राष्‍ट्रपति भवन और गृहमंत्रालय को 21 सितम्‍बर की तारीख प्रस्तावित की है। सूत्रों ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद आतिशी शनिवार को दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकती हैं।   कल शाम मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया था और आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।