September 22, 2024 7:31 PM

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है  

  राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 2 डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 25 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

September 19, 2024 7:48 PM

दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण राजधानी में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव  

      दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने करोल बाग में ईमारत ढहने से हुए हादसे के घटनास्थल का आज निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को लगातार जर्जर मकानों को दोबारा बनाने के लिए आवेदन दिए गए लेकिन मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हादसे का जिम्मेदार प्रशासन है।     श्री यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण राजधानी में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने मृतकों और घायलों के लि...

September 19, 2024 6:15 PM

श्री केजरीवाल की पार्टी उन्हें त्याग की मूर्ति कह रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्होंने क्या त्याग किया है- भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी  

        दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आज कहा कि श्री केजरीवाल यह घोषणा करनी चाहिए थी कि जब तक वह अदालत से बरी नहीं हो जाते, तब तक वे मुख्यमंत्री का पद नहीं संभालेंगे।     श्री बिधूड़ी ने कहा कि श्री केजरीवाल की पार्टी उन्हें त्याग की मूर्ति कह रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्होंने क्या त्याग किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि चुनाव जीतने से भी श्री केजरीवाल आरोपों से मुक्त नहीं हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता उनकी सच्चाई को पहले स...

September 17, 2024 8:40 PM

दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मिलीं आतिशी, मुख्यमंत्री पद के लिए पेश किया दावा

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आज शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया। पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। उन्‍हें दिन में आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्‍मति से नेता चुना गया।        बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं को बताया कि सुश्री आति‍शी अगला विधानसभा चुनाव होने तक दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री बनी रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि दिल्‍ली में इस ...

September 12, 2024 7:55 PM

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की से मध्‍यम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्स...

September 8, 2024 7:33 PM

दिल्‍ली पुलिस की विशेष शाखा ने शराब की तस्‍करी करने वाले तस्‍करों को, दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया  

        दिल्‍ली पुलिस की विशेष शाखा ने शराब की तस्‍करी करने वाले दो अंतरराज्‍यीय तस्‍करों को, दो अलग-अलग मामलों में राजधानी के द्वारका एक्‍सप्रेसवे क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध शराब के लगभग साढे चार हजार क्‍वार्टर जब्‍त किए गए हैं, जिन्‍हें हरियाणा से दिल्‍ली में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। इसके अलावा आपूर्ति में इस्‍तेमाल की जाने वाली दो कारें भी पुलिस ने जब्‍त की हैं। द्वारका जिला के अतिरिक्‍त पुलिस उपायुक्‍त निशांत गुप्‍ता ने बताया है कि जब्‍त की गयी शराब, केवल हरियाणा...

September 7, 2024 7:55 PM

दिल्‍ली के रफी मार्ग स्थित ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाएटी में कल से पांच दिवसीय राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ह्यूज का आयोजन किया जाएगा  

दिल्‍ली के रफी मार्ग स्थित ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाएटी में कल से पांच दिवसीय राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ह्यूज का आयोजन किया जाएगा       दिल्‍ली के रफी मार्ग स्थित ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाएटी में कल से पांच दिवसीय राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ह्यूज का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में लगभग 40 प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा एक सौ से अधिक उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आगंतुक प्रतिदिन सुबह ग्‍यारह बजे से शाम सात बजे तक इस प्रदर्शनी को देखने जा सकते हैं। ...

September 5, 2024 8:12 PM

राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाये रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना

          राजधानी दिल्ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

September 5, 2024 7:07 PM

स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद् और दार्शनिक थे- दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल

          दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आज विधानसभा परिसर में सात शिक्षाविदों को 40वें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2024 से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थे। स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद् और दार्शनिक थे ।     श्री गोयल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं, जो अपने विद्यार्थियों को एक काबिल इंसान इसलिए बनाता है ताकि वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इसलिए समाज का यह कर्तव्य है क...

September 1, 2024 8:02 PM

भाजपा ने आज राजधानी की 254 झुग्गी और सेवा बस्तियों में दिल्‍ली सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया  

      दिल्ली की झुग्गी-झोपडियों में नागरिकों की समस्‍याओं को रेखांकित करने के लिए भाजपा ने आज राजधानी की 254 झुग्गी और सेवा बस्तियों में दिल्‍ली सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ भाजपा सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों और नेताओं ने झुग्गी-झोपडी में रहने वाले लोगों की समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकत्‍ताओं ने सरकार के विरूद्ध तख्‍तियां और बैनर दिखाए तथा नारेबाजी भी की। इस अवसर पर दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र...