April 8, 2024 4:28 PM
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान नशा तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत हरिद्वार में पुलिस ने 23 पेटी शराब जब्त की
लोकसभा चुनाव के दौरान नशा तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत हरिद्वार में पुलिस ने 23 पेटी शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब रखे होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। कबाड़ी बस्ती लालजीवाला में छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व 13 पेटी देशी शराब बरामद की गयी। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।