June 21, 2024 9:17 PM
रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आगे बढने के लिए स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता जरूरी है
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि रक्षा क्षेत्र में आगे बढने के लिए स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता जरूरी है। जनरल चौहान ने आज नई दिल्ली में सशस्त्र बल बीईएमएल सामन्जस्य बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता की अवधारणा का लक्ष्य रक्षा उत्पादन में स्वायत्त होना तथा रक्षा साजो-सामान के निर्यात में दुनिया में अग्रणी स्थान हासिल करना है।