September 26, 2024 8:47 PM

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है  

    केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई वेतन दरें अगले महीने एक अक्‍तूबर से लागू हो जाएंगी। न्यूनतम मजदूरी दरों को अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल, श्रेणी और विभिन्‍न भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। इस संशोधन के बाद अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरें सात सौ 83 रुपये प्रतिदिन होंगे। अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन आठ सौ 68 रुपये प्रतिदिन होगा, और कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन नौ सौ 54 रु...