June 27, 2024 10:15 AM
सुपरबेट शतरंज क्लासिक प्रतियोगिता में भारत के डी. गुकेश ने जीत के साथ शुरुआत की
रोमानिया में सुपरबेट शतरंज क्लासिक प्रतियोगिता में भारत के डी. गुकेश ने जीत के साथ शुरुआत की है। सफेद मोहरों से खेल रहे विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर गुकेश ने पहले दौर में बोगडान-डेनियल डीक को मात दी। शुरुआती गेम में गुकेश को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन बोगडान की गड़बड़ियों ने भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी को पूरा फायदा दिया और उन्होंने आसान जीत हासिल की। भारत के आर. प्रज्ञनानंद और उज़्बेक ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के बीच मैच बराबरी पर रहा। दोनों को आधा-आधा अंक प्राप्त हुआ। गुकेश अ...