July 8, 2024 8:52 PM

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन 12 सिम कार्ड और कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई अन्‍य राज्‍यों में भी यह गिरोह सक्रिय था। न्‍यायालय ने चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में और दो को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

May 30, 2024 7:55 PM

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में आई डिपार्टमेंट की एचओडी डॉक्टर लिपि चक्रवर्ती ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अंठावन लाख रुपए गंवा दिए। वहीं, बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रलेश शान्ति बसु से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ छब्बीस लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में ठगों ने लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड...