September 19, 2024 8:59 PM

भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली में द हैबिटेट्स ट्रस्ट और एचसीएल फाउंडेशन के साथ समुद्री संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये  

     भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली में द हैबिटेट्स ट्रस्ट और एचसीएल फाउंडेशन के साथ समुद्री संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस पहल का उद्देश्य महत्वपूर्ण बचाव प्रयासों को लागू करना है, जिसमें अज्ञात जालों को हटाना, अज्ञात गियर से प्रभावित क्षेत्रों का मानचित्रण और वर्गीकरण करना तथा सफाई प्रयासों को प्राथमिकता देना शामिल है। इस समझौता ज्ञापन के तहत, समुद्री जैव विविधता की निगरानी और सुरक्षा के लिए पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वेक्षण किये जा सकेंगे।

September 5, 2024 4:23 PM

गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकॉप्टर के लापता पायलट की तलाश जारी है

          गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकॉप्टर के लापता पायलट की तलाश जारी है । बचाव अभियान के लिए भारतीय तटरक्षक बल के चार जहाज, भारतीय नौसेना के दो जहाज और कई विमान तैनात किए गए हैं। भारतीय तटरक्षक कमांडेंट अमित उनियाल ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि भारतीय नौसेना क्लीयरेंस डाइविंग टीम, विशेष जहाजों के साथ, भारतीय तटरक्षक बल के साथ खोज और बचाव अभियान में सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक विमान चालक दल के दो शव बरामद किए जा चुके हैं और एक लापत...