September 15, 2024 7:28 PM

चीन में चक्रवाती तूफान बेबिन्‍का से निपटने की तैयारी पूरी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा 

चीन में, चक्रवाती तूफान बेबिन्‍का को देखते हुए अधिकारियों ने भारी बारिश से निपटने की तैयारी की है। चीन के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार यह चक्रवाती तूफान शंघाई के तट पर आज रात और कल सुबह के बीच टकरा सकता है। मंत्रालय ने कहा है कि तूफान के कारण मूसलाधार वर्षा होने की आशंका है जो मंगलवार तक जारी रह सकती है। जल संसाधन मंत्रालय ने शंघाई, जियांग्‍सू, झेजियांग और अन्‍हुई में बाढ़ से निपटने के लिए चार स्तरीय योजना तैयार की है।  फिलीपीन्‍स में इस तूफान से 6 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग लापता हैं। देश ...

August 18, 2024 6:59 PM

चीन ने दुनिया में मंकीपॉक्‍स के बढते मामलों को देखते हुए इस वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं

चीन ने दुनिया में मंकीपॉक्‍स के बढते मामलों को देखते हुए इस वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं       चीन ने दुनिया में मंकीपॉक्‍स के बढते मामलों को देखते हुए इस वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस महीने की 15 तारीख से छह महीने के लिए मंकीपॉक्‍स संक्रमण वाले देशों से चीन में आने वाले लोगों को कस्‍टम विभाग को अपनी स्थिति की जानकारी देनी होगी, कि क्‍या वे मंकीपॉक्‍स के संपर्क में आए हैं या बुखार, सिरदर्द, पीठ में दर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षणों से ग्र...

July 12, 2024 10:32 AM

भारतीय जनता पार्टी ने कहा- दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए

  भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि 2014 से 2023 के दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इस कारण दुनिया में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने वाले शीर्ष देशों में सम्मिलित हो गया है। नई दिल्‍ली में पार्टी प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी।    उन्‍होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच यू.पी.ए. सरकार के शासन में केवल 2 करोड़ 90 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ एक स्थिर सरकार है।     ...

July 4, 2024 1:37 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कजाखस्तान के अस्ताना में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कजाखस्तान के अस्ताना में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भेंट की। डॉक्टर जयशंकर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान के बारे में चर्चा की। दोनों पक्ष इन मुद्दों का राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से समाधान करने पर सहमत हुए। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध...

June 25, 2024 8:27 PM

तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा। वे अपनी भारत की हाल की यात्रा की उपलब्धियों के बारे में आज ढाका में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंध को और प्रगाढ़ बनाने में मददगार होगा।   श्रीमती शेख हसीना ने इस अवसर पर विशेष रूप से तीस्ता नदी परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा ...

June 14, 2024 12:27 PM

ताइवान ने अपने क्षेत्र के पास आठ चीनी विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया

ताइवान ने आज सुबह अपने क्षेत्र के पास आठ चीनी विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन विमानों ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु क्षेत्र में प्रवेश किया। खबरों के मुताबिक सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के पास सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में वृद्धि कर ग्रे जोन रणनीति का उपयोग तेज कर दिया है। जून में अब तक ताइवान ने 132 से अधिक बार चीनी सैन्य विमानों और 109 से अधिक बार नौसैनिक जहाजों को अपने क्षेत्र के करीब पाया है।