August 26, 2024 7:20 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज के चार जिलों में बरामद किए गए करीब छह करोड़ रूपए के गांजा और नशीली दवाइयों को पुलिस ने नष्ट कर दिया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज के चार जिलों में बरामद किए गए करीब छह करोड़ रूपए के गांजा और नशीली दवाइयों को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। सोमनी क्षेत्र के सांकरा रोड स्थित एक फैक्ट्री के भस्मीकरण यंत्र में पुलिस ने कल रविवार को छह हजार पांच सौ किलो से अधिक गांजा को जलाकर नष्ट किया। वहीं, दो हजार आठ सौ से अधिक नशीले कैप्सूल, एक सौ उनहत्तर टेबलेट और एक हजार छह सौ बहत्तर इंजेक्शन को फैक्ट्री एरिया में ही गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा सहित ...

August 26, 2024 7:19 PM

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के खेरथा बाजार गांव में सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या कर दी गई

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के खेरथा बाजार गांव में सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले के आरोपी पोस्टमास्टर रामजी प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।   पुलिस अधिकारी नवनीत कौर ने बताया कि सरपंच और पोस्टमास्टर रविवार की रात साथ बैठे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पोस्ट मास्टर ने सरंपच पर चाकू से हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने आरोपी रामजी प्रजापति को गिरफ्तार ...

August 26, 2024 7:18 PM

छत्तीसगढ़ में बीते पच्चीस दिनों में स्वाइन फ्लू से बारह लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ में बीते पच्चीस दिनों में स्वाइन फ्लू से बारह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, राज्य के तेईस जिलों में एक सौ इंक्यानवे मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से अंठावन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चौबीस लोग होम आइसोलेशन में हैं। सबसे ज्यादा तिरसठ मरीज बिलासपुर मेंं मिले हैं, जबकि रायपुर में चौव्वन मरीजों की पहचान की गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विभागीय अमले को हाई अलर्ट पर रहने और प्रत्येक मरीज की पहचान सुनिश्चित कर उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

August 26, 2024 7:16 PM

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की एक सौ पंचानवीं बटालियन के जवान विपिन्द्र चन्द्र ने आज सुबह अपने बैरक में एके-सैंतालीस रायफल से खुद पर फायर कर दिया। घायल जवान को तत्काल दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।     

August 26, 2024 7:15 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई को सौंप दी

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्रदेश के विभिन्न थानों और ईओडब्ल्यू तथा एसीबी में दर्ज सभी सत्तर केस सीबीआई को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही मामले की जांच शुरू करेगी। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने इस मामले में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।

August 26, 2024 7:14 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पच्चीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पच्चीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उनतीस लाख रूपए के इनामी इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले तीन माओवादियों पर आठ-आठ लाख, एक माओवादी पर तीन लाख और दो एलओएस सदस्यों पर एक-एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि ये सभी माओवादी टेकलु गुड़ेम, मिनपा और गंगालूर में हुई माओवादी घटनाओं में शामिल थे। इन घटनाओं में उनतालीस जवान शहीद हो गए थे। पुलिस अ...

August 26, 2024 7:12 PM

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में कल देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में कल देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटन थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि एक चारपहिया वाहन ग्राम अरसनारा चौक के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।     

August 26, 2024 7:10 PM

छत्तीसगढ़ के भिलाई के पावर लिफ्टर आसिफ अली ने राष्ट्रीय पॉवरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता

छत्तीसगढ़ के भिलाई के पावर लिफ्टर आसिफ अली ने राष्ट्रीय पॉवरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। कोलकाता में बीस से पच्चीस अगस्त तक आयोजित पचासवीं गोल्डन जुबली, सीनियर राष्ट्रीय पॉवरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन एक सौ बीस किलो हेवी वेट वर्ग में आसिफ़ अली ने कुल सात सौ साठ किलो वजन उठाकर बेंचप्रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ ने इस उपलब्धि के लिए आसिफ अली को बधाई दी है।    

August 26, 2024 7:09 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय उल्लास मेले में ‘उल्लास साक्षरता’ अभियान का शुभारंभ करेंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आगामी आठ सितंबर को राज्य स्तरीय उल्लास मेले में ‘उल्लास साक्षरता’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण-एससीईआरटी के संचालक राजेन्द्र कटारा ने बताया कि राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल   उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय उल्लास मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित गतिविधियों के दस स्टॉल लगाए जाएंगे। उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ और मेले का प्रसारण सोशल मीडिया के जरिये सभी ब...

June 21, 2024 8:06 PM

नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में ”योगासना इन जंगल” की थीम पर विश्व रिकॉर्ड बनाने 200 लोगों ने किया योग

10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में 21 जून को पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार), छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, रायपुर, नंदनवन जंगल सफारी, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड और नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इस उपक्रम के माध्यम से एक विश्व रेकॉर्ड कायम करने का प्रयास किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 2024 थीम थी “स्वयं और समाज के लिए योग“. जंगल स...