September 2, 2024 7:59 PM

छत्तीसगढ़: ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा अति संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभा रही

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा संचालित ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा अति संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभा रही है। जिले के अरनपुर, पालनार और अन्य दूरस्थ उप-स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाई जा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन पचास से अधिक मरीज ई-संजीवनी के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब मरीजों को इलाज के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मरीज वीडियो कॉल क...

September 2, 2024 7:57 PM

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस कल प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं और उनकी सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कल तीन सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नौ माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। 

September 2, 2024 7:08 PM

छत्तीसगढ़ : जांजगीर-चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान में कल से चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई

छत्तीसगढ़ : जांजगीर-चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान में कल से चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद कमलेश जांगड़े ने किया। इस प्रतियोगिता में पांच जोन - बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में फ्रीस्टाईल कुश्ती, ग्रीको रोमनो, मलखंभ, हैण्डबॉल और साफ्टबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसका समापन चार सितंबर को होगा।    

September 2, 2024 7:04 PM

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों ने अच्छी फसल की कामना के साथ अपने हल और बैलों की पूजा-अर्चना की। पोला त्यौहार, कृषि संस्कृति में पशुधन के महत्व को दर्शाने वाला पर्व है। आज बच्चों ने मिट्टी से बने बैल और अन्य खिलौनों का आनंद उठाया। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी आज तीजा-पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं, पोला तिहार के अवसर पर राजधानी रायपुर के रावणभाटा में बैल द...

September 2, 2024 7:03 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा-पोरा तिहार के मौके पर महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के मौके पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के तहत एक-एक हजार रुपए महिलाओं के खाते में अंतरित किए। योजना के तहत सत्तर लाख महिलाओं को छह सौ तिरपन करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। इसे मिलाकर अब तक चार हजार पांच सौ अठहत्तर करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। तीजा-पोरा तिहार में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।  कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम ...

September 2, 2024 6:49 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा। इस रथ में सुपोषण पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुपोषण रथ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलो में पोषण और स्वास्...

August 30, 2024 7:38 PM

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में बत्तीस करोड़ की लागत से 230 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में बत्तीस करोड़ की लागत से 230 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने निविदा जारी कर दी है। इस अस्पताल में मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे न केवल जशपुर जिले में बल्कि आसपास के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। इस अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पच्चीस अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बजट में कुनकुरी में दो सौ बीस बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल निर्माण की घ...

August 30, 2024 7:36 PM

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस बीच, सूरजपुर जिले के कुसमुसी गांव में मवेशी चराने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 

August 30, 2024 7:28 PM

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में महुए के पेड़ के संरक्षण के लिए ”महुआ बचाओ अभियान” चलाया जा रहा

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में महुए के पेड़ के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ''महुआ बचाओ अभियान'' चला रहा रही है। इस अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ वनमण्डल में तीस हजार महुआ के पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा अब इन पौधों की निगरानी, देखभाल और संरक्षण भी राज्य सरकार करेगी। इधर, ग्राम-कछौड़ में आयोजित महुआ बचाओ अभियान में भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह शामिल हुई। इस मौके पर क्षेत्रवासियों को महुआ पेड़ की उपयोगिता के बारे में बताया गया। 

August 30, 2024 7:26 PM

कृषि अवसंरचना कोष के विस्तार से कृषि परियोजनाओं को सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने सहायता मिलेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘कृषि अवसंरचना कोष’ के विस्तार को जो मंजूरी दी है, उससे कृषि परियोजनाओं को सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से किसानों की आय में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादन में सुधार होगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह कदम कृषि अवसंरचना के विकास के माध्यम से किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।