September 4, 2024 7:12 PM

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत व्यक्ति से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत व्यक्ति से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने अपने आपको सीबीआई का अधिकारी बताकर पीड़ित के बैंक खाते में गड़बड़ी का हवाला दिया। उसने पीड़ित से कहा कि आपका खाता जिस बैंक में है, वहां आपराधिक काम हो रहा है, जिसकी जांच करनी है। इससे पीड़ित व्यक्ति उसके झांसे में आ गया। उसने आरोपी को अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग सात किश्तों में पीड़ित व्यक्ति के खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित व्यक्ति के विदेश मे...

September 4, 2024 7:11 PM

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के चौबीस उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक की भूमिका अब सिर्फ ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और समाज की जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाना होगा।  राज्यपाल ने सम्मान समारोह में सम्मानित सभी शिक्षको...

September 4, 2024 7:08 PM

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कल हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 9 माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कल मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 9 माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें माओवादियों के बड़े नेता रणधीर पर पच्चीस लाख रूपये, छह माओवादियों पर पांच-पांच लाख और अन्य दो माओवादियों पर दो-दो लाख रूपये का इनाम घोषित था। इस तरह इन सभी माओवादियों पर कुल साठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। ये माओवादी डिवीजन सदस्य, दरभा डिवीजन सदस्य, पश्चिम बस्तर, दरभा डिवीजन और पीएलजीए कंपनी सदस्य के रूप में सक्रिय थे।      

September 4, 2024 7:07 PM

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजीयन कार्य के ऑनलाइन होने से आवेदकों को अब काउंसिल के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। वर्तमान में राज्य में लगभग तैंतीस हजार तीन सौ फार्मासिस्ट पंजीकृत हैं। ये फार्मासिस्ट रिटेल दवा दुकान, थोक दवा दुकान, दवा निर्माण इकाइयों जैसे कार्यों को संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही ये विभिन्न फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक के रूप में कार्...

September 4, 2024 7:05 PM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि डीकेएस अस्पताल में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए छह करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ प्रदेश के मरीजों के साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश के छह जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल भी बनाए जाएंगे, जिनमें सुपर स्पे...

September 4, 2024 7:03 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ को करीब 8 लाख 47 हजार आवासों की स्वीकृति मिली

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ को करीब 8 लाख 47 हजार आवासों की स्वीकृति मिली है। इनमें एसईसीसी दो हजार ग्यारह की सूची के अनुसार छह लाख निन्यानवे हजार से अधिक और आवास प्लस सूची के अनुसार एक लाख सैंतालीस हजार छह सौ आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही लाखों परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हो सकेगा।     

September 2, 2024 8:11 PM

छत्तीसगढ़: गौ संरक्षण और संवर्धन समिति द्वारा राज्य में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण और संवर्धन समिति द्वारा राज्य में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में इस अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।   परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए प्रांत संयोजक इरन्ना सपारे और प्रांत परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी ने बताया कि विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर यह परीक्षा ग्यारह दिसंबर को गीता जयंती के दिन आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के पांच लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में ...

September 2, 2024 8:07 PM

छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान कल तीन सितंबर से शुरू होगा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारतीय संविधान में समाहित मूल्यों के अनुरूप काम करती है। इधर, छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान कल तीन सितंबर से शुरू होगा। पार्टी अध्यक्ष किरण सिंहदेव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरूआत करेंगे।     

September 2, 2024 8:05 PM

छत्तीसगढ : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय में आज संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उत्पादों और उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद संतोष पांडेय ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के दूरस्थ इलाकों के मरीजों के लिए ‘‘डॉक्टर आपके द्वार‘‘ योजना के तहत एम्बुलेंस सुविधा का शुभारंभ भी किया गया। सांसद ने हरी झंडी दिख...

September 2, 2024 8:02 PM

जिला कार्यालय बीजापुर मे हफ्ते में दो दिन सोमवार और गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित होंगे

छत्तीसगढ़ : बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिलेवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय बीजापुर मे हफ्ते में दो दिन सोमवार और गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। जनदर्शन कार्यक्रम के दिन जिला कलेक्टर सुबह ग्यारह बजे से आम लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश देंगे।