September 20, 2024 7:36 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, कोण्डागांव की विधायक लता उसेण्डी को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह, मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष तथा दुर्ग ग्रामीण के वि...

September 20, 2024 7:34 PM

केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार वामपंथी उग्रवाद से पीड़ित लोगों के समग्र विकास के लिए अगले तीन महीनों में योजना लाएगी: गृह मंत्री अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार वामपंथी उग्रवाद से पीड़ित लोगों के समग्र विकास के लिए अगले तीन महीनों में योजना लाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को चिकित्सा, रोज़गार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिल सकेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री ने यह बात कल नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर माओवाद पीड़ितों के एक दल से मुलाकात के दौरान कही। बस्तर शांति समिति के नेतृत्व में बस्...

September 18, 2024 7:40 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी; केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में दो जिलों के प्रभारी के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें सभी को परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुट जाने को कहा। पच्चीस से अट्ठाईस सितंबर के बीच परिवर्तन यात्रा में झारखंड के लातेहार विधानसभा में सांसद मनोज तिवारी और रविकिशन शामिल हांगे।      

September 18, 2024 7:35 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव में 1 व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी 140 ग्रामीणों को हिरासत में लिया था

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव में 1 व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी 140 ग्रामीणों को हिरासत में लिया था। इनमें से जेल में बंद एक व्यक्ति की आज सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जेल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। डॉक्टर महंत ने आरोप लगाया कि युवक की मौत पुलिस प्रता...

September 18, 2024 7:33 PM

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता की जांच करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आएंगे

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता की जांच करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आएंगे। वे कांकेर, कोंडागांव, कोरिया और सूरजपुर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित जिले के लोग राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर शिकायत साझा कर सकते हैं।    

September 18, 2024 7:32 PM

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप नई दिल्ली में आयोजित 8वें भारत जल सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, संवर्धन और पुनर्भरण, पर्यावरण, कृषि और विकास से जुड़े अनेक पहलुओं पर चर्चा भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। श्री कश्यप ने कहा कि जल संसाधन विभाग आने वाले समय में राज्य की बढ़ती हुई पेयजल और सिंचाई आवश्यकताओं के प्रति पूरी तरह सजग है। र...

September 18, 2024 7:31 PM

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि, दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सामरी थाना क्षेत्र के सीएएफ के भूताही कैम्प में हुई। घायल जवानों को सामरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।   जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीएएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने साथियों पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी की मौके...

September 18, 2024 7:26 PM

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन दोनों ओर से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम और विजयनगरम रहेगा।     

September 18, 2024 7:22 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में दुर्ग के स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल और सुलभ बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ सके, ऐसी योजनाएं बनाई जाएं। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियां का मार्गदर्शन किया और उपयोगी सुझाव भी दिए।     

September 18, 2024 7:19 PM

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ किया

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के तारबाहर स्थित आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूली बच्चे अपने पालकों के साथ शामिल हुए। वहीं, दुर्ग जिले के सुरपा स्थित महंत पोसूदास शासकीय हाईस्कूल में भी वात्सल्य योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में बच्चे और उनके पालक पहुंचे।   गौरतलब है क...