April 9, 2024 9:03 PM

रायगढ़-किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के बीच जे.एस.पी.एल. केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते 10 से 12 अप्रैल तक कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा

अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के बीच जे.एस.पी.एल. केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते दस से बारह अपै्रल तक कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैंसेजर दस से बारह अपै्रल तक रद्द रहेगी। वहीं, गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। इसी तरह, झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। 

April 9, 2024 8:59 PM

लखनऊ में आयोजित बत्तीसवें कार्पोरेट कम्युनिकेशन मीट में एनटीपीसी नवा रायपुर को सर्वश्रेष्ठ ब्रांडिंग पहल के लिए स्वर्ण पदक मिला

लखनऊ में आयोजित बत्तीसवें कार्पोरेट कम्युनिकेशन मीट में एनटीपीसी नवा रायपुर को सर्वश्रेष्ठ ब्रांडिंग पहल के लिए स्वर्ण पदक मिला है। निदेशक मानव संसाधन दिलीप कुमार पटेल ने एनटीपीसी नवा रायपुर के वरिष्ठ प्रबंधक सचदेव सेठी को यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार ब्रांड पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी नवा रायपुर द्वारा किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है। एनटीपीसी नवा रायपुर द्वारा रायपुर हवाई अड्डे परिसर, नया रायपुर, न्यू इंडिया फेस्टिवल आदि स्थानों और मौकों पर आउटडोर प्रदर्शन और प्रदर्श...

April 9, 2024 8:57 PM

छत्तीसगढ़: सक्ती जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग पंचानवे किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब पांच लाख रूपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने पर सक्ती के वार्ड नंबर-दो के कसेरपारा में चंद्रनाथ देवांगन के घर में तलाशी लेने पर उसके पास से करीब बत्तीस किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया। वहीं, हरदा गांव निवासी नरेंद्र सिदार के पास से करीब तिरसठ किलो ग्राम बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय...

April 9, 2024 8:40 PM

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में चिंतलनार थाना क्षेत्र के केरलापेंदा स्थित श्रीराम मंदिर के पट को सीआरपीएफ के जवानों की मदद से फिर से खोला गया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चिंतलनार थाना क्षेत्र के केरलापेंदा स्थित श्रीराम मंदिर के पट को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के जवानों की मदद से फिर से खोला गया है। इक्कीस साल पहले वर्ष दो हजार तीन में माओवादियों के फरमान पर इस मंदिर के पट को बंद कर दिया गया था। बीते दिनों लखापाल में सुरक्षा बल का कैम्प स्थापित होने के बाद सीआरपीएफ की चौहत्तरवीं बटालियन के जवानों ने मंदिर के पट खोले। इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में ही स्वास्थ्य शिविर लगाक...

April 9, 2024 8:24 PM

मां दुर्गा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया

मां दुर्गा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जा रहे हैं। साथ ही मंदिरों को बिजली की रौशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। इस मौके पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर, रतनपुर स्थित मां महामाया, चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी और दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ...

April 9, 2024 8:21 PM

छत्तीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने होने की संभावना

आगामी चौबीस घटों के दौरान छत्तीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। इस बीच, बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और ओला गिरने के समाचार मिले हैं। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मराठवाड़ा और उस...

April 9, 2024 8:19 PM

AIIMS: एम्स रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-AI की मदद से अब गंभीर मरीजों का तत्काल इलाज होगा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई की मदद से अब गंभीर मरीजों का तत्काल इलाज हो सकेगा। इसके लिए आईआईटी भिलाई द्वारा एम्स के लिए हाइब्रिड डिजिटल हेल्थ केयर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म ’स्मार्ट-ईआर’ विकसित किया जा रहा है। ट्रामा और इमरजेंसी में पहला चरण सफल होने के बाद इसे एम्स के अन्य विभागों में लागू किया जाएगा। आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश और डीन रिसर्च प्रोफेसर संतोष विश्वास ने एम्स के डॉक्टरों के समक्ष इस प्लेटफॉर्म के प्रमुख बिंदुओं को प्रस्त...

April 8, 2024 8:19 PM

   छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया

छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से चौदह हजार आठ सौ पचास गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए ‘मेरा साथी जनसेवा संस्था‘‘ ने कल रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शुभा मिश्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर आकाशवाणी के सेवानिवृत्त उद्घोषक परेश राव, पुलिस अधिकारी और पंडवानी गायिका तरूणा साहू, शिखा विकास चौबे और पायल विशाल को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि शुभा मिश्रा आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में छत्तीसगढ़ी समाचार वाचिका भी है।...

April 8, 2024 7:49 PM

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक की

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर संसदीय क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर श्रीमती कंगाले ने सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी और बाधारहित तरीके से संपन्न कराने  के निर्देश दिए। श्रीमती कंगाले ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्त...

April 8, 2024 7:45 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न हो गया। समापन समारोह में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव और जिला न्यायाधीश सत्यभामा दुबे भी शामिल हुईं। महोत्सव के समापन के पूर्व भोरमदेव मंदिर में सुबह भगवान शिव का विधिवत महाभिषेक, रूद्राभिषेक और विशेष आरती की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति, बैगा नृत्य, सारेगामपा की विजेता गायिका इशिता विश्वकर्मा और उनकी टीम ने गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति दी।