May 7, 2024 8:48 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। वे नीदरलैंड में अट्ठारह से इकतीस मई तक आयोजित होने वाली अंडर-ट्वेंटी वन बालिका हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में भारत सहित बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि बसंतपुर निवासी अनिशा गुरुनानक स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा हैं। अनिशा बीते दो वर्षों से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बंगलुरू सांई सेंटर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल ...

May 7, 2024 8:47 PM

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के टिपागढ़ पहाड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री बरामद की

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के टिपागढ़ पहाड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक, आईईडी, क्लेमोर माईंस, डेटोनेटर सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक निलोत्पल ने बताया कि ग्यारापत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत टिपागढ़ पहाड़ में माओवादियों द्वारा विस्फोटक सहित अन्य सामग्रियां छिपाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी के आधार पर बम डिस्पोजल इकाई के साथ सी-सिक्सटीन कमांडो और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गय...

May 7, 2024 8:43 PM

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने आज नई दिल्ली में भाजपा प्रवेश किया

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने आज नई दिल्ली में भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।     

May 7, 2024 8:42 PM

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जमतोली स्थित मतदान केन्द्र में वोट डालने जा रहे एक व्यक्ति की अचानक गिरने से मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जमतोली स्थित मतदान केन्द्र में वोट डालने जा रहे एक व्यक्ति की अचानक गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि यह व्यक्ति मतदान केन्द्र में पहुंचते ही अचानक गिर पड़ा। इसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर, बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर नगर मतदान केन्द्र में मतदान के दौरान मधुमक्खियों के हमले में पांच लोग घायल हो गए।  घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोग...

May 7, 2024 8:41 PM

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई मतदान केन्द्रों में रोचक और विविध नजारे भी देखने को मिले

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई मतदान केन्द्रों में रोचक और विविध नजारे भी देखने को मिले। अंबिकापुर विधानसभा के उदयपुर के मरेया मतदान केन्द्र में आदिवासी संस्कृति और गीत-संगीत के साथ मतदाताओं का स्वागत किया गया। वहीं, मुंगेली विधानसभा के उमरिया गांव के करीब डेढ़ सौ मतदाता करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मतदान करने जमकोर पोलिंग बूथ पहुंचे। कोरिया जिले के शेराडांड मतदान केन्द्र में सुबह नौ बजे तक शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल पांच मतदाताओं में से तीन पुरूष और दो महिला मतदाता हैं,...

May 7, 2024 8:38 PM

छत्तीसगढ़ में हुए तीसरे चरण के मतदान में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई

छत्तीसगढ़ में हुए तीसरे चरण के मतदान में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेमरा में निन्यानवे वर्ष के बुजुर्ग आनंद राम राठौर ने मतदान किया। वहीं, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के चेहरा पारा वार्ड में नब्बे वर्षीय कतवारी राम ने मतदान किया।   इसी तरह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेखवा में दिव्यांग मतदाता शांति बाई माझी ने वोट डाला। इसके अलावा रायगढ़ जिले में दिव्यांग मतदाता तपन चौहान ने मतदान कर दूसरों के लिए मिस...

May 7, 2024 8:35 PM

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने भी बिलासपुर में निर्धारित मतदान केन्द्रों में अपने परिवारजनों के साथ पहुंचकर वोट डाले

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने भी बिलासपुर में निर्धारित मतदान केन्द्रों में अपने परिवारजनों के साथ पहुंचकर वोट डाले। तीसरे चरण में राज्य की सात सीटों की बात करें तो रायपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच है। वहीं, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल और कांग्रेस के राजेन्द्र साहू, बिलासपुर से भाजपा के तोखन साहू और कांग्रेस के देवेन्द्र यादव, जांजगीर-चांपा से भाजपा की कमलेश जांगड़े और कांग्रेस के डॉक्टर शिवकुमार डहरिया, कोरबा से भाजपा की सरोज पांडे...

May 7, 2024 8:28 PM

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा संसदीय क्षेत्रों में आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा संसदीय क्षेत्रों में आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ ही इन सातोंं लोकसभा क्षेत्रों में छब्बीस महिलाओं सहित एक सौ अड़सठ उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईव्हीएम में कैद हो गई है। इन संसदीय क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक औसत रूप से लगभग सड़सठ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह अनंतिम आंकड़े हैं, अंतिम आंकड़े आना अभी बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक रायपुर संसदीय क्षेत्र...

April 11, 2024 8:34 PM

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बिलासपुर जिला अस्पताल में पिछले तीन महीने से थायराइड की जांच बंद होने संबंधी खबरों को संज्ञान में लिया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बिलासपुर जिला अस्पताल में पिछले तीन महीने से थायराइड की जांच बंद होने संबंधी खबरों को संज्ञान में लिया है। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रजनी दुबे की खंडपीठ ने स्वास्थ्य विभाग और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य सचिव को जिला अस्पताल में पिछले तीन महीने से थायराइड की जांच बंद होने के संबंध में हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई बाईस अप्रैल को होगी।    

April 9, 2024 9:11 PM

छत्तीसगढ़: बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण करने के नाम पर फोन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने का मामले को पुलिस ने किया विफल

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम नेवरी-नवापारा में दसवीं की छात्रा को बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण करने के नाम पर फोन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने छात्रा की शिकायत पर साइबर सेल को सक्रिय कर फोन करने वाले नंबर की पहचान कर ली है। उन्होंने छात्रा को फोन करने वाले का नंबर ब्लॉक करने को कहा है।  वहीं, बोर्ड परीक्षार्थियों को ठगी से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्र-छ...