May 9, 2024 8:58 PM

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री जायसवाल ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रदेश की जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां मिल सके, इसके लिए सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने सभी अस्पतालों में टीबी की दवाइयां उपलब्ध कराने और शासकीय अस्पतालों के अधूरे निर्माण कार्यों को ...

May 9, 2024 8:55 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में वर्ष 2023  बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में वर्ष दो हजार तेईस  बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल प्रदेश है, यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।    

May 9, 2024 8:35 PM

ग्रीष्मकाल के दौरान रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद-पुरी-पालधी के बीच एक अतिरिक्त फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की

ग्रीष्मकाल के दौरान रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद-पुरी-पालधी के बीच एक अतिरिक्त फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की है। यह ट्रेन कल दस मई को अहमदाबाद से पुरी-पालधी के लिए रवाना होगी। वहीं, बारह मई को यह ट्रेन पुरी- पालधी से अहमदाबाद के लिए चलेगी। इस ट्रेन में कुल बाईस कोच उपलब्ध हैं।

May 10, 2024 8:50 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की ग्राम पंचायत कुकरीचोली के भाटापारा में एक घर में पति-पत्नी और उनके बच्चे की लाश लहूलुहान हालत में मिली

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की ग्राम पंचायत कुकरीचोली के भाटापारा में आज सुबह एक घर में पति-पत्नी और उनके बच्चे की लाश लहूलुहान हालत में मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात परिवार के साथ खाना खाने के पति-पत्नी और उनकी बच्ची अपने कमरे में सो गए। आज सुबह जब काफी देर तक कमरा बंद रहा, तो उनके बड़े भाई ने आवाज लगाई। लगातार आवाज लगाने और फोन करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें किसी अनहोनी का सं...

May 9, 2024 8:27 PM

नई मेडिकल तकनीक पर शोध और अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर और आईआईटी इंदौर के बीच एमओयू हुआ

नई मेडिकल तकनीक पर शोध और अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर और आईआईटी इंदौर के बीच एमओयू हुआ है। एम्स की ओर से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल और आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अमनदीप श्रीवास्तव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर श्री जिंदल ने कहा कि मेडिकल तकनीक की मदद से संयुक्त शोध परियोजनाओं पर कार्य करके नई तकनीक विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसकी मदद से विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का आसानी के साथ मुकाबला किय...

May 9, 2024 8:16 PM

छत्तीसगढ़: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अपनी सहभागिता निभाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अपनी सहभागिता निभाने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय और अशासकीय संगठनों, लोकसेवी संस्थाओं तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी। श्रीमती कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न ...

May 9, 2024 8:11 PM

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। दसवीं की परीक्षा में लगभग छिहत्तर प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, बारहवीं की परीक्षा में करीब इकयासी प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू ने आज परीक्षा परिणाम जारी किए। उन्होंने बताया कि दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत उनयासी प्रतिशत से अधिक और बालकों का प्रतिशत लगभग इकहत्तर प्रतिशत रहा। इसी तरह, बारहवीं ...

May 9, 2024 8:06 PM

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई “न्योता भोजन” योजना को आगामी शिक्षा सत्र से और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई “न्योता भोजन” योजना को आगामी शिक्षा सत्र से और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को वार्षिक कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सभी शालाओं में बच्चों को माह में कम से कम दो बार न्योता भोजन का लाभ मिल सके। इस योजना के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलने के साथ ही स्थानीय समुदाय की योजना में सहभागिता भी बढ़ेगी। ”न्योता भोजन” की अवधारणा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्म...

May 9, 2024 8:01 PM

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने केशकाल स्थित नवीन व्यवहार न्यायालय भवन और व्यवहार न्यायालय नारायणपुर के कर्मचारियों के नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने केशकाल स्थित नवीन व्यवहार न्यायालय भवन और व्यवहार न्यायालय नारायणपुर के कर्मचारियों के नवनिर्मित आवासीय परिसर का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय भवन और आवासीय परिसर जिले के न्यायिक सदस्यों के साथ ही कर्मचारियों के कामकाज के लिए स्वस्थ माहौल बनाएंगे।    

May 9, 2024 7:56 PM

राजनांदगांव: दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिडंत में दोनों बाईक चालकों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगांव से लगे सम्बलपुर गांव के पास आज दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिडंत में दोनों बाईक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो बालिकाएं घायल हो गई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।