May 10, 2024 8:36 PM

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग के सराफा व्यापारी प्रकाश सांखला को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग के सराफा व्यापारी प्रकाश सांखला को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है। ईओडब्ल्यू ने कल दुर्ग में उनके घर और भिलाई स्थित दुकान में दबिश दी थी। कल रात उन्हें हिरासत मेंं रायपुर लाया गया था। उन पर महादेव ऐप से जुडे़ लोगों के पैसे कारोबार में निवेश करने का आरोप है। इस बीच, इस मामले मेंं गिरफ्तार पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव को ईओडब्ल्यू ने आज पी.एम.एल.ए. विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ईओडब्ल्यू को...

May 10, 2024 8:34 PM

छत्तीसगढ़ के उन्नीस सौ चौरानवे बैच के आईपीएस जी.पी. सिंह को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी

छत्तीसगढ़ के उन्नीस सौ चौरानवे बैच के आईपीएस जी.पी. सिंह को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। उन पर लगाए गए राजद्रोह की मामले की प्रोसिडिंग पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। वहीं, इससे पहले एक मई को केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण-कैट ने जी.पी. सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल किए जाने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। पुलिस की एफ.आई.आर. को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट पर...

May 10, 2024 8:32 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया। बिरहोर जनजाति के जागेश्वर यादव को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया था। बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया है। जागेश्वर यादव बगीचा विकासखंड के भितघरा गांव के रहने वाले हैं और वे वर्ष उन्नीस सौ नवासी से बिरहोर जनजाति के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जशपुर जिले में एक आश्रम की भी स्थ...

May 10, 2024 8:31 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दुर्ग जिले के पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर राम शंकर कुरील को बर्खास्त कर दिया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दुर्ग जिले के पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर राम शंकर कुरील को बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में आज राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है। डॉक्टर राम शंकर कुरील पर भर्ती में घोटाले करने का आरोप था। इस संबंध में बनाई गई जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने आज कुलपति को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। राज्यपाल ने रायपुर संभागायुक्त डॉक्टर संजय अलंग को इस विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ड...

May 10, 2024 8:29 PM

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा–प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने का उनकी पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने का उनकी पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने आज एक बयान जारी कर कहा कि स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ में जन्में एक विद्वान संत और विश्व विख्यात अध्यात्मिक व्यक्तित्व थे, इसलिए उनके नाम पर कांग्रेस सरकार ने आत्मानंद स्कूल शुरू किए थे। श्री बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्कूल से उनके नाम को हटाना चाहती है। शासन की ओर से स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना का नाम बदलकर पीएमश्री करने आदेश जारी कि...

May 10, 2024 8:28 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दसवीं और बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों से सीधे वीडियो कॉल कर उनसे बात की और उन्हें सफलता के लिए बधाई दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दसवीं और बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों से सीधे वीडियो कॉल कर उनसे बात की और उन्हें सफलता के लिए बधाई दी। बच्चों के लिए अपने मुख्यमंत्री से इस तरह अचानक रूबरू होना बेहद आनंददायक अनुभव रहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा और उन्हें लगातार परिश्रम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके अभिभावकों और गुरूजनों को भी बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।        

May 10, 2024 8:26 PM

छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया का पर्व आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया का पर्व आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। छोटे बच्चों ने जहां गुड्डे-गुड़िया का विवाह रचाया, तो वहीं लोगों ने मंदिर-देवालयों में दान-दक्षिणा कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं, सराफा बाजारों में भी काफी रौनक रही। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज अक्षय तृतीया पर अक्ती तिहार समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति डॉक्टर गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय परिसर में माटी पूजन और बीज संस्क...

May 10, 2024 8:24 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बारह माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बारह माओवादी मारे गए हैं। मारे गए माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।   पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार माओवादियों के साथ यह मुठभेड़ गंगालूर क्षेत्र में स्थित पीडिया गांव के पास जंगल में उस समय हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम इस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। आज कई घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद इलाके से बारह माओवादियों के शव के अलावा बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। ...

May 9, 2024 9:08 PM

नीट परीक्षा में करीब 400 विद्यार्थियों के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट में करीब 400 विद्यार्थियों के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के नेताओं ने मांग की कि प्रभावित बच्चों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाए या उन्हें बोनस अंक दिए जाएं। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, शैलेश नितिन त्रिवेदी और वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी शा...

May 9, 2024 9:03 PM

छत्तीसगढ़: स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने केरल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रामकृष्ण मिशन आश्रम के खेल मैदान में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-ट्वेंटी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने केरल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज खेले गए मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय पर तीन-तीन गोल कर बराबरी पर रही। इसके बाद दोनों टीमों को पंद्रह-पंद्रह का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में दिल्ली की टीम ने बाजी मारी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।