May 20, 2024 8:20 PM

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के नवागांव में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के नवागांव में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आईटीबीपी के कमाण्डेंट विवेक कुमार पाण्डेय ने केन्द्र सरकार की विकास संबधी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही शासन की नीतियों से आम लोगों को अवगत कराया गया और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के चिकित्सा अधिकारियों ने सौ से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।    

May 20, 2024 8:19 PM

छत्तीसगढ़ में रायपुर ज़िला प्रशासन द्वारा छब्बीस मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में रायपुर ज़िला प्रशासन द्वारा छब्बीस मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं को चौबीस मई तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनां भाषा में होगा। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिए जाएंगे। साथ ही प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार...

May 20, 2024 8:17 PM

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक जवान घायल हो गया

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर आज माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक जवान घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा का सुरक्षा बल तलाशी अभियान पर निकला हुआ था, तभी कामरभाउदी गांव के पास गोलीबारी हुई। घायल जवान को पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद लाया गया और वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।    

May 20, 2024 8:14 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान का सिलसिला शुरू

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान का सिलसिला आज से शुरू हो गया। ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के रानी तालाब से अभियान की शुरूआत की गई। प्रथम चरण में चालीस तालाबों का गहरीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और एसडीएम कोटा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने रानी तालाब और कोटा ब्लॉक के ग्राम चंगोरी पहुंचकर तालाब गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने लोगों से इस अभियान में बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील की। गौरतलब है कि जल संरक्षण के लिए...

May 20, 2024 8:12 PM

इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ की योग टीम ने गोल्ड मैडल जीता

नौ से बारह मई के बीच नेपाल में आयोजित हुए इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ की योग टीम ने गोल्ड मैडल जीता है। जीत के बाद टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग टीम का गोल्ड मैडल हासिल करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं, खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने भी छत्तीसगढ़ की योग टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी है।

May 20, 2024 8:09 PM

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा नई प्रावीण्य सूची अलग से जारी की जाएगी

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा नई प्रावीण्य सूची अलग से जारी की जाएगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के सचिव से मिली जानकारी कक्षा नौवीं से बारहवीं तक का परीक्षा परिणाम बीते पन्द्रह मई को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के साथ ही अस्थायी प्रावीण्य सूची भी विद्यामण्डलम् द्वारा जारी की गई थी। लिपकीय त्रुटियां होने के कारण इस प्रावीण्य सूची को निरस्त कर दिया गया है। नई प्रावीण्य सूची बाद में जारी की जाएगी।    

May 20, 2024 8:08 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अट्ठारह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग सेमहारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह घटना जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब एक वाहन बाहपानी गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस वाहन में पच्चीस लोग सवार थे, जिनमें से तेरह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ज...

May 20, 2024 8:05 PM

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के संबंध में प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को दिए जा रहे 30%आरक्षण को अवैध ठहराया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के संबंध में अपना आदेश सुनाते हुए प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को दिए जा रहे तीस प्रतिशत आरक्षण को अवैध ठहराया है। उच्च न्यायालय ने आज इस संबंध में अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि प्लाटून कमांडर के पद पर तीन सौ सत्तर महिला अभ्यर्थियों की भर्ती को निरस्त कर इन पदों पर पात्र पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाए। अदालत ने पैंतालीस दिन के भीतर इस प्रक्रिया को पूरी करने और नब्बे दिन में परिणाम घोषित करने के भी आदेश दिए हैं। य...

May 20, 2024 7:51 PM

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस हिरासत से एक माओवादी फरार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कल पुलिस हिरासत से एक माओवादी फरार हो गया है। उसे पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। फरार माओवादी का नाम देवाराम बताया जा रहा है। यह रेवाली का रहने वाला है और माओवादी संगठन में जनमिलिशिया सदस्य था। गिरफ्तारी के बाद दंतेवाड़ा पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल ले जा रही थी। जेल ले जाने के दौरान रास्ते में माओवादी की तबीयत बिगड़ गई। तब उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में बाथरूम जाने की बात कह कर माओवादी फरार हो गया। इस मामले में ए...

May 20, 2024 7:49 PM

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दर्री गांव में अवैध मुरुम खदान धसकने से एक मजदूर की मौत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दर्री गांव में आज अवैध मुरुम खदान धसकने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, खदान में फंसे दो अन्य मजदूरों को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया है। घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।