May 30, 2024 8:00 PM

बिलासपुर: ग्राम बीजा के कोटवार पर आरोप है कि उसने जमीन विवाद को लेकर पूर्व महिला सरपंच के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के ग्राम बीजा के कोटवार पर आरोप है कि उसने जमीन विवाद को लेकर पूर्व महिला सरपंच के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। यह महिला बालका कोल गांव की सरपंच रह चुकी है। गंभीर हालत में  महिला को बिलासपुर रेफर किया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने कोटवार पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, चार अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।    

May 30, 2024 7:58 PM

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी आज फरार हो गया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी आज फरार हो गया है। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे केंद्रीय जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही यह कैदी एंबुलेंस से कूदकर भाग निकला। जेल प्रहरियों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, जेल अधीक्षक ने दोनों प्रहरियों को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

May 30, 2024 7:57 PM

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा पुलिस ने जर्वे गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा पुलिस ने जर्वे गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताला काटने का औजार, सेंसर मशीन और मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बैंक के कैश वाल्ट को काटने की कोशिश की थी। यह घटना पच्चीस-छब्बीस मई की दरमियानी रात की है, जहां आरोपियों ने सीसीटीवी का केबल काटकर बैंक के दरवाजे का ताला तोड़ा था और सेंसर मशीन की चोरी कर ली थी।

May 30, 2024 7:56 PM

छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में वन्यजीवों को तपती गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए

छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में वन्यजीवों को तपती गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत बंदरों और पक्षियों के लिए स्प्रिंकलर लगाए गए हैं तथा सांभर और हिरण के बाडे़ में फव्वारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, बाघों के लिए कृत्रिम वाटरफॉल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा जानवरों के पिंजरों को धूप से बचाने के लिए चारों तरफ हरे नेट लगाए गए हैं। उद्यानिकी विभाग के उपमहाप्रबंधक और मैत्रीबाग प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार जैन ने बताया कि जानवरों के खाने-पीने में भी मौसम...

May 30, 2024 7:55 PM

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में आई डिपार्टमेंट की एचओडी डॉक्टर लिपि चक्रवर्ती ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अंठावन लाख रुपए गंवा दिए। वहीं, बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रलेश शान्ति बसु से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ छब्बीस लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में ठगों ने लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड...

May 30, 2024 7:53 PM

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में संपत्ति विवाद को लेकर दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों ने अपने-अपने पिता की हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में संपत्ति विवाद को लेकर दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों ने अपने-अपने पिता की हत्या कर दी है। पहला मामला कुरूद थाना क्षेत्र के सिवनीकला गांव का है, जहां भागीरथी पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता फिरंता पटेल की उसके बड़े भाई पूनमचंद पटेल ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरा मामला कुरूद के ही ग्राम बकली का है, जहां दीनानाथ देवांगन ने भी पुलिस में शिकायत की कि उसके पिता पंचराम देवांगन की उसके भाई सुदामा देवांगन ने अपने दो साथियों के मिलकर हत...

May 30, 2024 7:52 PM

जैसलमेर में पदस्थ सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के एक जवान सेवक राम कोर्राम की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत

जैसलमेर में पदस्थ सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के एक जवान सेवक राम कोर्राम की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। यह जवान छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम बरबांधा का रहने वाला था। जवान की तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। कल इस जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम बरबांधा लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान को श्रध्दांजलि देने क्षेत्र की विधायक सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। सेवक राम कोर्र...

May 30, 2024 7:43 PM

अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन-2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक हुई

‘‘अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन-2047“ डॉक्यूमेंट तैयार करने कल नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राज्य में मृत्युदर कम करने, एनीमिया मुक्त करने, केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने, ट्रेनिंग संस्थाओं की गुणवत्ता सुधारने, रिसर्च संस्थानों पर जोर, टीकाकरण, मेडिकल टूरिज्म हब बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

May 30, 2024 7:37 PM

छत्तीसगढ़: बेमेतरा जिले की स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने कंपनी के पदाधिकारी अवधेश जैन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले की स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने कंपनी के पदाधिकारी अवधेश जैन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री के रखरखाव में चूक और सुरक्षा मानकों में कमी को लेकर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि बीते पच्चीस मई को बेमेतरा के बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि, आठ अन्य मजदूर अभी भी लापता हैं।

May 20, 2024 8:22 PM

एम्स द्वारा विशेष ’योगोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स द्वारा विशेष 'योगोत्सव-2024' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग की मदद से आधुनिक जीवन शैली की कई बीमारियों को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, आसन से शरीर को मजबूत बनाने, प्राणायाम की मदद से आक्सीजन लेकर खुद को तनाव मुक्त करने और शरीर को स्वस्थ रखने की विभिन्न विधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।