September 20, 2024 7:58 PM

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियरों सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियरों सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इस फैसले से पीएचई विभाग में एक सौ इक्यासी पदों पर भर्ती के लिए रास्ता साफ हो गया है। इसमें उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10, अनुरेखक के 37, सहायक ग्रेड-3 के 02, केमिस्ट के 12 और वाहन चालक के 02 पद शामिल हैं।    

September 20, 2024 7:56 PM

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज से डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो गया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज से डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो गया है। विदेश मंत्रालय और भारतीय डाक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्टोरेट परिसर के उप डाकघर में शुरू किए गए इस केन्द्र का शुभारंभ आज सांसद भोजराज नाग ने किया। यह बस्तर संभाग का पहला डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र है। इस अवसर पर सांसद कहा कि बस्तर क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस पासपोर्ट कार्यालय खुलने से नागरिकों को भी देश-विदेश जाने का मौका मिलेगा     

September 20, 2024 7:54 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिल्पकारों से अपील की कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाकर उद्यमी और व्यापारी बनें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिल्पकारों से अपील की कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाकर उद्यमी और व्यापारी बनें। श्री मोदी महाराष्ट्र के वर्धा के स्वावलम्बी मैदान में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए परंपरागत कौशल को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। श्री मोदी ने इस योजना के अंतर्गत एक लाख से अधिक लाभार्थियों को डिजिटल पहचान पत्र और डिजिटल कौशल प्रमाण पत्र ...

September 20, 2024 7:51 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया

चालू शैक्षणिक सत्र की नई किताबों को रद्दी में बेचे जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई चालू सत्र की नई किताबों को रद्दी में बेचे जाने की घटना को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को...

September 20, 2024 7:46 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इकसठवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को गौरव दिलाने के लिए उत्साह के साथ और कड़ी मेहनत करें, जिससे यह देश के शीर्ष सौ विश्वविद्यालयों में शामिल हो सके।   राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं होता, अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। राज्यपाल ने कहा कि मातृ भाषा में शिक्षा ग्रहण करने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विका...

September 20, 2024 7:45 PM

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज रायपुर पहुंचे

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज रायपुर पहुंचे। श्री साव ने बताया की अमेरिका की अध्ययन यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख शहरों का भ्रमण कर सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की तकनीक, इनमें एआई के उपयोग और पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की। श्री साव ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में निर्माण स्थलों और ग्रीन-फील्ड रोड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में जिन तकनीकों का इस्तेमाल हो सकता ह...

September 20, 2024 7:43 PM

मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता का आधार है: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने स्थानीय निकायों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली प्रेक्षकों से कहा है कि मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता का आधार है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए आज विशेष ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नामावली में संभावित त्रुटियों को दूर करना और सभी योग्य मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करना है। ब्रीफिंग में प्रेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे मतदाता सूची की जांच और ...

September 20, 2024 7:41 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को जॉब गिवर बनना चाहिए ना की जॉब सीकर। विकसित भारत बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की युवाशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में छह सौ पचास पदों पर मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस में विभिन्न पदों ...

September 20, 2024 7:40 PM

छत्तीसगढ़ के न्यायालयों में कल इक्कीस सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के न्यायालयों में कल इक्कीस सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में पारिवारिक मामलों के साथ ही राजस्व, लेन-देन, चेक बाउंस, बिजली बिल, जल कर, सफाई कर और अन्य प्रकरणों का आपसी रजामंदी के साथ निराकरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा प्रदेश के न्यायालयों में पेंशन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष और जिला न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने नागरिकों से अपील की है कि, यदि उनका मामला सिविल न्यायाल...

September 20, 2024 7:38 PM

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की आज हुई बैठक में शहरी विकास नीति का अनुमोदन किया गया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की आज हुई बैठक में शहरी विकास नीति का अनुमोदन किया गया। यह नीति शहरों के सुव्यवस्थित विकास के साथ ही विकास योजनाओं में प्रस्तावित जन-उपयोगी भूमि का समुचित विकास करने के साथ ही अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को हतोत्साहित करने के लिए बनाई गई है। इस नीति के तहत राज्य की शहरी आबादी सुविधाओं का जो अभाव महसूस कर रही है, उन्हें दूर किया जाएगा। इस नीति के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश आवास और पर्यावरण विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। वहीं, राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में एक अहम फैसला लेते ह...