September 26, 2024 8:39 PM

ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीम नई दिल्‍ली में सम्मानित

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 45वें ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों को आज नई दिल्‍ली में सम्मानित किया इस अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि वैश्विक मंच पर जीतकर टीम ने न केवल पूरे देश को गौरवान्वित किया है बल्कि हमारी पारंपरिक विरासत को भी सम्मानित किया है। खेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो सभी खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करे। श्री मांडविया ने पदक विजेताओं को खेल म...

September 21, 2024 9:13 PM

45वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी है। अंकतालिका में पुरूष वर्ग में भारत 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि महिला वर्ग में भारत 15 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर है।

June 27, 2024 10:15 AM

सुपरबेट शतरंज क्लासिक प्रतियोगिता में भारत के डी. गुकेश ने जीत के साथ शुरुआत की

रोमानिया में सुपरबेट शतरंज क्लासिक प्रतियोगिता में भारत के डी. गुकेश ने जीत के साथ शुरुआत की है। सफेद मोहरों से खेल रहे विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर गुकेश ने पहले दौर में बोगडान-डेनियल डीक को मात दी। शुरुआती गेम में गुकेश को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन बोगडान की गड़बड़ियों ने भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी को पूरा फायदा दिया और उन्होंने आसान जीत हासिल की। भारत के आर. प्रज्ञनानंद और उज़्बेक ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के बीच मैच बराबरी पर रहा। दोनों को आधा-आधा अंक प्राप्‍त हुआ। गुकेश अ...