August 21, 2024 12:22 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के फैसले के विरोध में भारत बंद का हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई असर नहीं

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर हाल के फैसले के विरोध में रिजर्वेशन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए भारत बंद का हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जींद, रेवाडी, अंबाला, सिरसा, रोहतक, कैथल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बाजार सामान्‍य दिनों की तरह खुले हैं और सड़कों पर वाहन चल रहे हैं। शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय, बैंक और पेट्रोल पंप सामान्य दिनों की तरह काम कर रहे ह...

August 4, 2024 8:41 PM

अब देश की आपराधिक न्‍याय व्‍यवस्‍था में जबरदस्‍त सुधार होगा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ में आपराधिक न्‍याय उपकरणों को बेहतर करने के लिए ई-साक्ष्‍य, न्‍याय सेतु, न्‍याय सूति, और ई-समन व्‍यवस्‍था का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि अब देश की आपराधिक न्‍याय व्‍यवस्‍था में जबरदस्‍त सुधार होगा जिससे लोगों को तीव्र और समय पर न्‍याय मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि नये आपराधिक कानून ने भारत में ब्रिटिश राज्‍य का दौर समाप्‍त कर दिया है और अब यह कानून पूर्णरूप से स्‍वदेशी बन चुका है। श्री शाह ने यह भी कहा कि यह कानून हमारे संविधान के बिल्‍कुल अनुक...

August 4, 2024 1:11 PM

गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में ई-एविडेंस, न्याय सेतु, न्‍याय श्रुति और ई-सम्‍मन प्रणाली का उद्घाटन करेंगे

  गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में अपराध न्याय प्रणाली को मजबूत करने के लिए ई-एविडेंस, न्याय सेतु, न्‍याय श्रुति और ई-सम्‍मन प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। वे मनीमाजरा में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे।  

July 31, 2024 12:18 PM

गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ 

  गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राजभवन में पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। कटारिया पंजाब के 30वें राज्यपाल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

July 6, 2024 10:15 AM

मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके अलावा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक बहुत तेज वर्षा की आशंका है।