September 13, 2024 9:43 PM

सीबीएसई ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए राजस्थान और दिल्ली के 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए राजस्थान और दिल्ली के 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने इन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था और उनके कामकाज में कई कमियां पाई गई। विशेषकर  नामांकन और पंजीकरण नियमों का उल्‍लंघन किया गया था।       इनमें से दिल्‍ली के 22 और अजमेर पांच संस्थान शामिल हैं। निरीक्षण से पता चला कि स्कूलों ने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में अधिक संख्या में ऐसे छात्रों का नामांकन किया है जो व्‍यकिगत ...