July 1, 2024 10:11 AM
नीट-यूजी परीक्षा में कथित कदाचार के मामले में सीबीआई ने गुजरात में एक निजी स्कूल के मालिक को गिरफ्तार किया
गुजरात में नीट-यूजी परीक्षा में कथित कदाचार के मामले में सीबीआई ने एक निजी स्कूल के मालिक को गिरफ्तार किया है। यह स्कूल उन परीक्षा केंद्रों में से एक था जहां 5 मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। रिमांड हासिल करने के लिए सीबीआई टीम निजी स्कूल मालिक को अहमदाबाद की अदालत में पेश करेगी। इसके साथ, इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या 6 हो गई है। इससे पहले गुजरात पुलिस ने परीक्षा में मदद करने के लिए कम से कम 27 उम्मीदवारों से 10 लाख रुपये की मांग करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार...