August 19, 2024 3:01 PM

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है सी.बी.आई.

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सी.बी.आई. आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रहा है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जिन लोगों को इस घटना से संबंधित सोशल मीडिया पोस्‍ट को लेकर, साइबर अपराध विभाग और राज्‍य पुलिस से नोटिस मिले हैं, वे उन्‍हें कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और देश के अन्‍य हिस्‍सों के निवासियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-बी.एन.एस.एस. के सेक्‍शन-168 के तहत नोटिस जार...

August 15, 2024 1:04 PM

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या मामले की जांच कर रही है सीबीआई

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की टीम ने कल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के उस सेमिनार हॉल की जांच की जहां महिला डॉक्टर के साथ वीभत्स वारदात हुई थी। सीबीआई ने पूरे जांच की वीडियोग्राफी की। जांच टीम में एजेंसी के कोलकाता और दिल्ली कार्यालय के अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

August 14, 2024 12:56 PM

सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

  सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्‍यायालय ने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 23 अगस्त के लिए टाल दी है।     आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्‍द केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उस समय वे कथित आबकारी नीति घोटाले से जुडे धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में थे।

August 2, 2024 9:59 AM

सीबीआई ने बिहार में नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दायर किया    

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बिहार में नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में कल 13 आरोपियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दायर किया। आरोप पत्र के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष प्रकाश, सिकंदर यादवेंदु और 11 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने प्रश्नपत्र लीक मामले में संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था।  यह मामला इस वर्ष 5 मई को पटना के शास्त्री नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और 23 जून को इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। जांच एजेंसी ने सबूत इक...

July 29, 2024 12:57 PM

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई ने राउज एवेन्यू अदालत में दायर किया आरोप पत्र

  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने कथित आबकारी नीति से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में आज राउज एवेन्यू अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।    श्री केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। वे प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज संबंधित धन शोधन मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

July 26, 2024 9:15 AM

नई दिल्ली: सीबीआई ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोकीन के साथ भारतीय मूल के जर्मन नागरिक को पकड़ा  

  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग छह किलोग्राम कोकीन के साथ भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को पकड़ा है। आरोपी दोहा से नई दिल्ली जा रहा था। कोकीन को दो खिलौनों के अंदर छिपाकर रखा गया था। मामले की सीबीआई जांच जारी है।

July 12, 2024 10:37 AM

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।    जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को...

July 10, 2024 1:18 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सीबीआई के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर मुकदमा अनुचित माना

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज माना कि कानून के तहत आवश्यक राज्य सरकार की सहमति के बिना चुनाव के बाद की हिंसा के मामलों में कथित तौर पर जांच को आगे बढ़ाने और प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के खिलाफ पश्चिम बंगाल द्वारा दायर मुकदमा उचित नहीं है। न्‍यायाधीश बीआर गवई की नेतृत्‍व वाली पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 131 के अंतर्गत वादी द्वारा दायर मूल मुकदमे की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए केन्‍द्र सरकार के तर्क को खारिज कर दिया। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि यह निष्कर्ष प्रतिवादी द्व...

July 5, 2024 2:00 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सीबीआई को नोटिस जारी किया 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने जांच एजेंसी को इस सबंध में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।     हालांकि, सीबीआई के वकील ने उच्च न्यायालय के समक्ष जमानत याचिका दायर करने पर आपत्ति जताई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत ...

July 2, 2024 10:45 AM

अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज दिल्ली उच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

  दिल्ली उच्च न्यायालय में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई होगी जिसमें उन्होंने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई आज न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा कि सीबीआई ने उनके गिरफ्तारी ज्ञापन में उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई नया सबूत या औचित्य पेश नहीं किया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने 26 जून के अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसके ...