September 18, 2024 6:24 PM
सरकार ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकारा
सरकार ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में गठित समिति ने राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों सहित हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा। श्री वैष्णव ने कहा कि पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, जबकि प...