September 20, 2024 8:18 PM
बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1.6 प्रतिशत की मजबूती से 84 हजार 544 के स्तर पर हुआ बंद
बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज एक दशमलव छह प्रतिशत की मजबूती से 1,359 अंक उछल कर नए सर्वोच्च स्तर 84 हजार 544 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक दशमलव चार प्रतिशत की बढ़त से नए रिकॉर्ड स्तर 375 अंक बढ़कर 25 हजार 790 के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे की मजबूती से 83 रुपये 57 पैसे प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। सर्राफा बाजार में सोना आज बढत से 0.6 प्रतिशत बढकर 74,220 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था...