August 2, 2024 1:27 PM
पुद्दुचेरी विधानसभा में पेश किया गया 2024-25 का बजट
पुद्दुचेरी विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने कहा कि कुछ साल पहले प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की शुरुआत के कारण बंद रहने वाली उचित मूल्य की दुकानें इस साल फिर से खोली जाएंगी। श्री रंगासामी ने कहा कि बजट में मुफ्त चावल सहित सब्सिडी वाली आवश्यक वस्तुएं दुकानों के माध्यम से जनता को वितरित की जाएंगी। 12 हजार 700 करोड़ रुपये वाले इस बजट में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों को एक हजार रुपये मासिक सहायता की एक नई योजना और मछली पकड़न...