August 6, 2024 1:49 PM

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की संचालनगत और रणनीतिक तैयारी की समीक्षा करना है। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी किया है।

August 6, 2024 8:23 AM

उत्तराखंड के माउंट मुकुट पूर्व पर चढ़ाई के लिए दिल्ली से रवाना हुई बीएसएफ की पहली महिला पर्वतारोहण टीम

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक (ऑपरेशन्स) अनुराग गर्ग ने कल नई दिल्ली से पहली महिला पर्वतारोहण टीम को उत्तराखंड स्थित माउंट मुकुट पूर्व के अभियान के लिए रवाना किया। 12 महिला पर्वतारोहियों का यह दल 23,392 फीट ऊंचे मुकुट पूर्व की चोटी पर चढ़ाई करेगा और वहां राष्‍ट्रीय और सीमा सुरक्षा बल के ध्वज फहराएगा। कार्यक्रम के दौरान श्री गर्ग ने कहा कि बीएसएफ महिलाओं और पुरुषों को ऐसे और अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब महिला पर्वतारोहियों का दल 23 हजार से...

August 4, 2024 10:04 AM

दलजीत सिंह चौधरी ने ने संभाला सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। श्री चौधरी भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें इसी वर्ष जनवरी में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक बनाया गया था।