August 8, 2024 9:13 AM

ब्रिटेन और मिस्र ने अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने की सलाह दी

  ब्रिटेन और मिस्र ने आतंकवादी संगठनोंं- हमास और हिजबुल्ला के कई आतंकवादियों की हत्या के मद्देनजर अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने का परामर्श जारी किया है। यह परामर्श क्षेत्र में हिंसा फैलने की आशंकाओं को ध्‍यान में रखते हुए जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई एयरलाइन ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर रही हैं। इसके साथ ही इस्राइल और लेबनान के लिए कई उड़ानें भी स्थगित कर दी गई हैं। अमरीका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने ...

August 6, 2024 12:05 PM

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक स्थिति चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बांग्लादेश में अप्रत्याशित हिंसा में अनेक लोगों की जान गई। श्री लेमी ने सभी पक्षों से अंतरिम सरकार के तहत शांति बह...

August 4, 2024 1:36 PM

ब्रिटेन: चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हुई हिंसक झड़पें

    ब्रिटेन के उत्‍तर-पश्चिमी भाग में चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं। कल दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दंगे उस समय शुरू हुए जब यह अफवाह फैली कि सोमवार को हुए इस हमले में एक मुसलमान प्रवासी का हाथ था। कई शहरों और कस्बों में फैले दंगों में प्रवासन विरोधी प्रदर्शनकारी शामिल थे।   पुलिस का कहना है कि इस मामले में 17 वर्षीय संदिग्‍ध एक्‍सल रूदाकुबाना का जन्‍म ब्रिटेन में ही हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रवासन-विर...

July 25, 2024 9:46 AM

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कल शाम नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद श्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की तत्परता का स्वागत किया।   विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा में श्री लैमी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। श्री लैमी ने विदेश मंत्री डॉक्...

July 25, 2024 9:08 AM

अत्यंत महत्वपूर्ण हैं भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध: विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनमें अपार संभावनाएं हैं। कल दिल्ली में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक में डॉ. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि वैश्विक मामलों में दोनों देशों की विभिन्न तरीकों से उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और ब्रिटेन का मिलकर काम करना आवश्यक है।  

July 5, 2024 11:44 AM

ब्रिटेन आम चुनाव: लेबर पार्टी ने भारी जीत की ओर अग्रसर, बहुमत के लिए पर्याप्त सीटें हासिल की    

ब्रिटेन की संसद में बहुमत के लिए लेबर पार्टी ने पर्याप्त सीटें जीत ली हैं, वोटों की गिनती जारी है। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने चुनाव में हार के बाद लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर को बधाई दी। ब्रिटेन की लेबर पार्टी कल हुए संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर है।

July 5, 2024 7:39 AM

ब्रिटेन: हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे जारी,  कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी भारी जीत के साथ कर सकती है ब्रिटेन का नेतृत्व 

ब्रिटेन में कल हुए आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। तीन प्रमुख टीवी नेटवर्कों के एग्जिट पोल के अनुसार, कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी भारी जीत के साथ ब्रिटेन का नेतृत्व कर सकती है, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। 14 साल के राजनीतिक संघर्ष के बाद लेबर पार्टी को 208 सीटों की बढ़त के साथ 410 सीटें मिलने का अनुमान है। 650 सदस्यों के सदन में बहुमत के लिए केवल 326 सीटों की आवश्यकता है। एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 241 सीटें गंवाकर ...