July 1, 2024 12:46 PM
तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल में बढ़ रही हैं असामाजिक गतिविधियां: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संविधान और इसके मूल्यों में विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने असामाजिक तत्वों को कुछ भी करने के लिए छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली की तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में ...